कोई भी ताकत लोगों के दिलों से कांग्रेस के उत्कृष्ट कार्यों को नहीं मिटा सकती: स्टालिन

works-of-congress-from-the-hearts-of-any-powerful-people-cant-remove-stalin-says

स्टालिन ने कहा कि कांग्रेस बहुलवाद, धर्मनिरपेक्षता, सामाजिक न्याय और संविधान में निहित समानता की स्थायी गारंटी है। स्टालिन ने कहा कि गरीब, मध्यम वर्ग और पिछडे़ वर्गों का कांग्रेस पार्टी में विश्वास बरकरार है।

चेन्नई। द्रमुक के अध्यक्ष एम के स्टालिन ने संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी को कांग्रेस संसदीय दल का नेता चुने जाने पर रविवार को बधाई दी। स्टालिन ने एक फेसबुक पोस्ट में लिखा,  आदरणीय अन्नाई (मां) सोनिया गांधी को हार्दिक बधाई देता हूं। तमिलनाडु में कांग्रेस के नेता आमतौर पर सोनिया गांधी को सम्मान देते हुए  अन्नाई सोनिया  कहते हैं। स्टालिन ने कहा कि  कोई भी ताकत  भारतीय लोगों के नेक दिलों से कांग्रेस पार्टी के उत्कृष्ट कार्यों को नहीं मिटा सकती।

इसे भी पढ़ें: अशोक गहलोत ने सोनिया गांधी को संसदीय दल की नेता चुने जाने पर बधाई दी

स्टालिन ने कहा कि कांग्रेस बहुलवाद, धर्मनिरपेक्षता, सामाजिक न्याय और संविधान में निहित समानता की स्थायी गारंटी है। स्टालिन ने कहा कि गरीब, मध्यम वर्ग और पिछडे़ वर्गों का कांग्रेस पार्टी में विश्वास बरकरार है। सोनिया गांधी को शनिवार को दिल्ली में कांग्रेस संसदीय दल का नेता चुना गया था। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा जिसे पार्टी के सभी सांसदों ने सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़