दिल्ली में खतरे के निशान के नजदीक बह रही यमुना, जलस्तर बढ़ने की संभावना

यमुना

मौसम वैज्ञानिकों ने अगले तीन-चार दिनों में पश्चिमोत्तर भारत में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान लगाया है। यमुना का जल स्तर शाम छह बजे ओल्ड रेलवे ब्रिज पर 203.68 मीटर दर्ज किया गया।

नयी दिल्ली। दिल्ली में बुधवार को यमुना का जल स्तर खतरे के निशान के नजदीक रहा। वहीं, हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से और अधिक पानी छोड़े जाने से इसके उफान पर आने की संभावना है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मौसम वैज्ञानिकों ने अगले तीन-चार दिनों में पश्चिमोत्तर भारत में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान लगाया है। यमुना का जल स्तर शाम छह बजे ओल्ड रेलवे ब्रिज पर 203.68 मीटर दर्ज किया गया। 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में यमुना चेतावनी स्तर के करीब, बढ़ सकता है जलस्तर

सोमवार को जलस्तर 204.38 मीटर था और यह खतरे के निशान 205.33 मी. से महज एक मीटर नीचे था। सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि हथिनीकुंड बैराज से शाम छह बजे 25,000 क्यूसेक की दर से पानी छोड़ा जा रहा है। एक क्यूसेक प्रति सेकंड 28.32 लीटर पानी के प्रवाह के बराबर है। उन्होंने कहा कि और अधिक पानी छोड़े जाने की उम्मीद है। इससे जलस्तर और बढ़ने की संभावना है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़