दिल्ली में बाढ़ का खतरा, यमुना का जल स्तर खतरे के निशान से ऊपर
![Yamuna water level crosses danger mark due to rains Yamuna water level crosses danger mark due to rains](https://images.prabhasakshi.com/2018/7/yamuna_650x_2018072814281298.jpg)
[email protected] । Jul 28 2018 2:28PM
यमुना का जल स्तर खतरे के निशान के ऊपर पहुंच गया है और इसमें और अधिक बढ़ोतरी की आशंका है। मौजूदा स्थिति को देखते हुए अधिकारियों ने बाढ़ जैसी स्थिति को रोकने के लिए उचित कदम उठाने का परामर्श जारी किया है।
नयी दिल्ली। यमुना का जल स्तर खतरे के निशान के ऊपर पहुंच गया है और इसमें और अधिक बढ़ोतरी की आशंका है। मौजूदा स्थिति को देखते हुए अधिकारियों ने बाढ़ जैसी स्थिति को रोकने के लिए उचित कदम उठाने का परामर्श जारी किया है। हथिनीकुंड बैराज पर यमुना नदी का जल स्तर 90,000 क्यूसेक के खतरे के निशान को पार कर आज सुबह नौ बजे 2.11 लाख क्यूसेक तक पहुंच गया।
पूर्वी दिल्ली जिला प्रशासन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि दिल्ली रेलवे पुल पर यमुना नदी का जल स्तर सुबह सात बजे 204.92 मीटर तक पहुंच गया था, जो खतरे के निशान से ऊपर है। जल स्तर में और वृद्धि हो रही है। एक अधिकारी ने बताया कि यमुना नदी के खतरे के निशान पार करने के बाद कल चेतावनी जारी की गयी थी।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:
अन्य न्यूज़