मप्र में भाजपा की परेशानी बढ़ाने आएंगे यशवंत, शत्रुघ्न और तोगड़िया

Yashwant Sinha, Shatrughan likely to join stir on 8 June
[email protected] । Jun 4 2018 10:10AM

मंदसौर में पुलिस गोलीबारी में मारे गये छह किसानों को श्रद्धांजलि देने के लिए पूर्व केन्द्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा, भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा एवं विश्व हिन्दू परिषद के पूर्व नेता प्रवीण तोगड़िया आठ जून को मंदसौर आएंगे।

भोपाल। पिछले साल किसान आंदोलन के दौरान मध्य प्रदेश के मंदसौर में पुलिस गोलीबारी में मारे गये छह किसानों को श्रद्धांजलि देने के लिए पूर्व केन्द्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा, भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा एवं विश्व हिन्दू परिषद के पूर्व नेता प्रवीण तोगड़िया आठ जून को मंदसौर आएंगे। राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के अध्यक्ष शिवकुमार शर्मा ने बताया, ‘‘आठ जून को पुलिस गोलीबारी में मारे गये किसानों को श्रद्धांजलि दी जाएगी और इसे शहादत दिवस के रूप में मनाया जाएगा।’’

जनता के बीच कक्काजी के नाम से मशहूर शर्मा ने कहा, ‘‘इसमें पूर्व केन्द्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा, भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा एवं विश्व हिन्दू परिषद के पूर्व नेता प्रवीण तोगड़िया भी आएंगे और मारे गये किसानों को श्रद्धांजलि देंगे।’’ उन्होंने बताया कि आठ जून को ही हम धिक्कार दिवस भी मनाएंगे। उन्होंने कहा कि मंदसौर की पिपलिया मंडी में पिछले साल किसान आंदोलन के दौरान छह जून को पुलिस गोलीबारी में मारे गये छह किसानों को श्रद्धांजलि देने के लिए यह श्रद्धांजलि सभा राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ ने रखी है। गौरतलब है कि अपनी उपजों के वाजिब दाम, कर्ज माफी एवं अन्य मांगों को लेकर किसान एक जून से 10 जून तक देशव्यापी ‘गांव बंद आंदोलन’ पर हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़