येदियुरप्पा का देवगौड़ा पर पलटवार, कहा- सरकार गिराने का सवाल कहां से आया?

yeddyurappa-asks-deve-gowda-to-keep-cong-jds-flock-together
[email protected] । Feb 5 2019 6:38PM

भाजपा प्रमुख बी एस येदियुरप्पा ने कहा कि देवगौड़ा इस देश के पूर्व प्रधानमंत्री हैं। अगर कांग्रेस-जद(एस) गठबंधन अपने विधायकों को एकजुट रखता है तो हमारे (भाजपा) द्वारा सरकार गिराने का सवाल कहां से आया?

बेंगलुरू। जद(एस) प्रमुख एच डी देवगौड़ा पर पलटवार करते हुए कर्नाटक भाजपा प्रमुख बी एस येदियुरप्पा ने मंगलवार को कहा कि उन्हें भाजपा पर कांग्रेस-जद(एस) सरकार को ‘अस्थिर’ करने के प्रयास के आरोप लगाना बंद करके, इसके बजाय गठबंधन को एकजुट रखना चाहिए। वह देवगौड़ा की इस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दे रहे थे कि भाजपा की राज्य इकाई सरकार को ‘अस्थिर’ करने का प्रयास कर रही है।

इसे भी पढ़ें : कर्नाटक में ऑपरेशन लोटस हुआ फेल, पार्टी में लौटे कांग्रेस विधायक

यह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ है जब खबरें हैं कि सत्तारूढ गठबंधन की सरकार गिराने के प्रयास में भाजपा कांग्रेसी विधायकों पर नजरें गड़ाए हुए है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘देवगौड़ा इस देश के पूर्व प्रधानमंत्री हैं। अगर कांग्रेस-जद(एस) गठबंधन अपने विधायकों को एकजुट रखता है तो हमारे (भाजपा) द्वारा सरकार गिराने का सवाल कहां से आया?’ उन्होंने कहा, ‘मैं पूर्व प्रधानमंत्री देवगौड़ा से पूछना चाहता हूं कि अपने विधायकों को एकजुट नहीं रख पाने के बाद येदियुरप्पा और भाजपा को बिना वजह जिम्मेदार ठहराना कैसे उचित है।’

इसे भी पढ़ें : चुनावों में पानी की तरह पैसे बहाते है राजनीतिक दल, भाजपा ने किए इतने खर्च

देवगौड़ा ने सोमवार को कहा था कि उन्हें नहीं लगता कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक के सत्तारूढ गठबंधन को अस्थिर करना चाहते हैं लेकिन येदियुरप्पा के नेतृत्व वाली भाजपा की राज्य इकाई यह प्रयास कर रही है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़