येदियुरप्पा के बेटे विजयेंद्र कर्नाटक BJP के उपाध्यक्ष नियुक्त

Yeddyurappa

बीएस येदियुरप्पा के बेटे बीवाई विजयेंद्र को कर्नाटक बीजेपी का बीएस येदियुरप्पा के बेटे बीवाई विजयेंद्र उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। येदियुरप्पा के उत्तराधिकारी समझे जा रहे विजयेंद्र के लिए पार्टी के अंदर यह प्रोन्नति है।

बेंगलुरु। कर्नाटक भाजपा के अध्यक्ष नलिन कुमार कटील ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के बेटे बीवाई विजयेंद्र को प्रदेश इकाई का उपाध्यक्ष नियुक्त किया। पार्टी की प्रदेश इकाई में दस उपाध्यक्ष नियुक्त किये गये हैं। उपाध्यक्षों की सूची में अन्य प्रमुख नेता पूर्व मंत्री अरविंद लिंबावली, सांसद शोभा करंदलाजे और प्रताप सिन्हा हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार की पत्नी तेजस्विनी अनंत कुमार उपाध्यक्ष बनी रहेंगी।

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक में कोरोना के 5,483 नये मामले आये, 84 और मरीजों की गयी जान

वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान टिकट से वंचित किये जाने के बाद तेजस्विनी पार्टी उपाध्यक्ष बनायी गयी थीं। कटील ने उपाध्यक्षों के साथ ही चार महासचिव, दस प्रदेश सचिव, दो कोषाध्यक्ष आदि नियुक्त किये हैं। पिछले साल अगस्त में प्रदेश अध्यक्ष का प्रभार संभालने के बाद उन्होंने अब पार्टी पदाधिकारियों की अपनी पूरी टीम बना ली है। येदियुरप्पा के उत्तराधिकारी समझे जा रहे विजयेंद्र के लिए पार्टी के अंदर यह प्रोन्नति है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़