योग विश्व को भारतवर्ष का अद्भुत उपहार है और आज यह एक वैश्विक आन्दोलन का रूप ले चुका: योगी

yoga-is-a-wonderful-gift-to-the-world-of-india-and-today-it-has-taken-the-form-of-a-global-movement-yogi
[email protected] । Jun 21 2019 11:21AM

भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में मनाया जा रहा है। प्रदेश सरकार के मंत्री अलग-अलग जिलों में योग कार्यक्रम में शामिल हुए।

लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस शुक्रवार को पूरे उत्तर प्रदेश में मनाया गया, मुख्य कार्यक्रम राजधानी के राजभवन में आयोजित किया गया। राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल राम नाईक, मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ और वरिष्ठ नेताओं व अधिकारियों ने भी योगाभ्यास किया। सोशल मीडिया पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने लिखा कि योग विश्व को भारतवर्ष का अद्भुत उपहार है और आज यह एक वैश्विक आन्दोलन का रूप ले चुका है।

2015 से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाता है। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में मनाया जा रहा है। प्रदेश सरकार के मंत्री अलग-अलग जिलों में योग कार्यक्रम में शामिल हुए।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़