- |
- |
मकर संक्रांति के अवसर पर योगी आदित्यनाथ ने किया सूचना विभाग की डिजिटल डायरी और ऐप का लोकार्पण
- प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क
- जनवरी 14, 2021 15:29
- Like

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सूचना विभाग की डिजिटल डायरी और ऐप का लोकार्पण किया।मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर डाक विभाग द्वारा तैयार खिचड़ी मेले के विशेष आवरण का भी अनावरण किया। एक सरकारी बयान के अनुसार गोरखनाथ मन्दिर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज जमाना तकनीक का है।
गोरखपुर।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को मकर संक्रांति के अवसर पर सूचना विभाग की डिजिटल डायरी और ऐप का लोकार्पण किया जिसके जरिये राज्य के जनप्रतिनिधियों, विभागों और अधिकारियों तक जन-जन की पहुंच और आसान हो सकेगी। इस डायरी में राज्य के जनप्रतिनिधियों, विभागों और अधिकारियों के नाम, पते, पद और मोबाइल नंबर होंगे। इसके अलावा इसमें केंद्रीय मंत्रियों के बारे में भी जानकारी होगी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर डाक विभाग द्वारा तैयार खिचड़ी मेले के विशेष आवरण का भी अनावरण किया। एक सरकारी बयान के अनुसार गोरखनाथ मन्दिर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज जमाना तकनीक का है। उन्होंने कहा, ‘‘तकनीक के प्रयोग से हम हर क्षेत्र में व्यापक सुधार ला सकते हैं, अच्छी बात यह है कि हम भी जमाने के साथ बदल रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘सूचना विभाग ने डिजिटल डायरी-ऐप के जरिये एक अभिनव पहल की है, अब मोबाइल ही डायरी होगी। लोग नि:शुल्क इस ऐप को अपने मोबाइल में डाउनलोड करके राज्य के हर विभाग से संपर्क स्थापित कर सकेंगे।’’
इसे भी पढ़ें: BJP अध्यक्ष जे पी नड्डा करेंगे तमिलनाडु का एक दिवसीय दौरा, चेन्नई में मनाएंगे पोंगल
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि तकनीक के माध्यम से ही हम कोरोना संक्रमण के दौर में आमजन को बेहतरीन सेवाएं देने में सफल हो सके। उन्होंने कहा कि जनधन खातों में सहायता राशि, पेंशन, भरण पोषण भत्ता, छात्रवृत्ति आदि लोगों को घर बैठे मिल सकी। अपर मुख्य सचिव (सूचना) नवनीत सहगल ने सूचना विभाग की डिजिटल डायरी-ऐप के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि देश में सूचना विभाग की पहली बार इस तरह की डिजिटल डायरी बनी है। उन्होंने बताया कि कोई भी व्यक्ति अपने मोबाइल में प्लेस्टोर से यूपीआईडीआईएनएफओ ऐप को नि:शुल्क डाउनलोड कर सकता है। उन्होंने कहा कि अभी तक सूचना विभाग की डायरी सभी को नहीं मिल पाती थी लेकिन ऐप के रूप में इसकी पहुंच सभी तक हो जाएगी। उन्होंने कहा कि इसमें सभी जनप्रतिनिधियों, विभागों, अधिकारियों और मीडिया के लोगों के नाम, फोन नम्बर और ईमेल एड्रेस हैं। उन्होंने बताया कि ‘सर्च ऑप्शन’ में जाकर किसी के बारे में पता किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें: युवा सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा-एक नरेंद्र के सपनों को पूरा कर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डाक विभाग के विशेष आवरण का भी अनावरण किया, खिचड़ी मेले पर विशेष आवरण ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की स्मृति को समर्पित है। इसके पहले 2016 में डाक विभाग ने ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की पहली पुण्यतिथि पर डाक टिकट जारी किया था। उसी को इस बार विशेष आवरण के रूप में जारी किया गया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘डाक विभाग का यह प्रयास हमारी विरासत और परम्परा को आगे बढ़ाने में मददगार होगा, भविष्य की पीढ़ी अपने पूर्वजों के बारे में अवगत हो सकेगी।
प्रधानमंत्री की गलत नीतियों के कारण देश में आर्थिक असमानता बढ़ी: कांग्रेस
- प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क
- जनवरी 25, 2021 16:30
- Like

गरीबी उन्मूलन के लिए काम करने वाली संस्था ‘ऑक्सफैम’ ने कहा है कि कोरोना वायरस महामारी के चलते लगाए गए लॉकडाउन के दौरान भारतीय अरबपतियों की संपत्ति 35 प्रतिशत बढ़ गई, जबकि इस दौरान करोड़ों लोगों के लिए आजीविका का संकट पैदा हो गया।
नयी दिल्ली। कांग्रेस ने ‘ऑक्सफैम’ की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए सोमवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘गलत नीतियों एवं प्राथमिकताओं’ के कारण देश में आर्थिक असमानता बढ़ी है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया, ‘‘मोदी जी की ग़लत नीतियों और प्राथमिकताओं से देश में आर्थिक असमानता बढ़ी है। ऑक्सफैम की नयी रिपोर्ट के अनुसार मोदी जी के मित्रों व देश के सबसे अमीर अरबपतियों की संपत्ति 35 प्रतिशत बढ़ी, वहीं अप्रैल में हर घंटे 1.7 लाख लोगों ने अपनी नौकरी खोई !’’
उल्लेखनीय है कि गरीबी उन्मूलन के लिए काम करने वाली संस्था ‘ऑक्सफैम’ ने कहा है कि कोरोना वायरस महामारी के चलते लगाए गए लॉकडाउन के दौरान भारतीय अरबपतियों की संपत्ति 35 प्रतिशत बढ़ गई, जबकि इस दौरान करोड़ों लोगों के लिए आजीविका का संकट पैदा हो गया। ऑक्सफैम की रिपोर्ट ‘इनइक्वलिटी वायरस’ में कहा गया, ‘‘मार्च 2020 के बाद की अवधि में भारत में 100 अरबपतियों की संपत्ति में 12,97,822 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई है। इतनी राशि का वितरण यदि देश के 13.8 करोड़ सबसे गरीब लोगों में किया जाए, तो इनमें से प्रत्येक को 94,045 रुपये दिए जा सकते हैं।मोदी जी की ग़लत नीतियों और प्राथमिकताओं से देश में आर्थिक असमानता बढ़ी है।
ऑक्सफैम (Oxfam) की नई रिपोर्ट के अनुसार मोदी जी के मित्रों व देश के सबसे अमीर अरबपतियों की संपत्ति 35 प्रतिशत बढ़ी वहीं अप्रैल में हर घंटे 1.7 लाख लोगों ने अपनी नौकरी खोई !https://t.co/ldJ2vOHyMJ— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) January 25, 2021
क्या चीनी सैनिक की घर वापसी से कम होगा लद्दाख तनाव?
- अभिनय आकाश
- जनवरी 25, 2021 16:08
- Like

9 जनवरी को भारतीय सेना ने लद्धाख के चुशूल सेक्टर के गुरुंग हिल के पास से एक चीनी सैनिक को अपने क्षेत्र से पकड़ा। उसने बताया कि वह गलती से भारतीय क्षेत्र में पहुच गया था। भारतीय सेना ने मिलिट्री प्रोफेशनलिज्म का परिचय देते हुए जरूरी फॉर्मेलिटीज करने के बाद चीनी जवान को वापस भेज दिया।
पूर्वी लद्दाख में तनाव को लेकर भारत और चीन के बीच रविवार को कमांडर स्तर की 9वें दौर की वार्ती हुई। यह मीटिंग चीनी सीमा रेखा में स्थित मोल्डो में हुई। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक भारत ने एक बार फिर चीन से पूर्वी लद्दाख में गतिरोध वाली जगहों से अपनी सेनाओं को पीछे हटाने का कहा, ताकि तनाव कम हो।वहीं सिक्कम से दोनों देशों के सैनिकों के बीच झड़प की खबर आज सामने आई है। इस झड़प में चीन के 20 सैनिकों के घायल होने की भी खबर है। लेकिन संवाद और विवाद की दो अलग-अलग खबरों के बीच पिछले 8 महीने से लद्दाख में भारत और चीन के बीच चल रहे सैन्य गतिरोध के दौर में एक खबर ऐसी भी है जिससे प्रतीत होता दिख रहा है कि लद्दाख मसला अब नरमी से हल हो जाएगा। 9 जनवरी को भारतीय सेना ने लद्धाख के चुशूल सेक्टर के गुरुंग हिल के पास से एक चीनी सैनिक को अपने क्षेत्र से पकड़ा। उसने बताया कि वह गलती से भारतीय क्षेत्र में पहुच गया था। भारतीय सेना ने मिलिट्री प्रोफेशनलिज्म का परिचय देते हुए जरूरी फॉर्मेलिटीज करने के बाद चीनी जवान को वापस भेज दिया।
इसे भी पढ़ें: चीन में गैस पाइपलाइन में भीषण विस्फोट, आठ लोग घायल; तीन लापता
इस घटना के बाद दोनों देशों के बीच सैन्य टेंशन कम हो जाएगा यह तो नही पता लेकिन इतना जरूर है कि भारत चीन के बीच जारी संवादों या फिर सैन्य कमांडरों के बीच चलने वाले हॉटलाइन पर इसका सकारात्मक संदेश जाएगा। सूत्रों की मानें तो दो देशों के बीच तनावपूर्ण स्थिति के बावजूद भारतीय सेना के इस पहल से चीनी सैन्य अधिकारियों पर सकारात्मक संदेश गया है। उन्होंने इसके लिए भारत का आभार भी जताया है। 14 कॉर्प्स कमांडर लेफ्टीनेंट जेनरल पी जी के मेनन और दिल्ली के नेतृत्व ने यह फैसला लिया कि चीनी सैनिक को वापस भेज दिया जाए।
इसे भी पढ़ें: राहुल गांधी के बयान पर शिवराज का पलटवार, पूछा- इतना बड़ा झूठ बोलते हुए शर्म नहीं आई?
11जनवरी को मोलडो क्रासिंग पर चीनी जवान को वापस सौप दिया गया। भारतीय सेना के इस कदम को सद्भावना वाले कदम के रूप में देखा जा रहा है। भारतीय सेना ने ऐसी ही सद्भावना पिछले साल अक्टूबर में भी दिखयी थी जब देमचोक सेक्टर से एक चीनी सिपाही पकड़ा गया था। चीन के अंदर सोशल मीडिया पर भी चीनी सैनिक की वापसी को काफी सराहा जा रहा है और इसपर गर्मजोशी से सकारात्मक चर्चा भी हो रही हैं। चीनी सेना ने ऑन रिकॉर्ड इस पहल के लिए भारीतय सेना की काफी प्रसंसा और सराहना की है। अब इस तरह की प्रसंसा का ग्राउंड पर कितना असर दिखेगा, यह अभी नही कहा जा सकता लेकिन भारतीय सेना ने अक्टूबर से जनवरी 2021 के दौरान अपने सद्भावना भरे कदमों से पीएलए को आश्चर्य चकित जरूर कर दिया।
आजाद मैदान की किसान रैली में शामिल हुए शरद पवार, बोले- राज्यपाल के पास किसानों से मिलने का वक्त नहीं
- अनुराग गुप्ता
- जनवरी 25, 2021 15:56
- Like

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार ने कहा कि मुंबई ने देश की आजादी की लड़ाई में आक्रामक भूमिका निभाई, मुंबई में मजदूर वर्ग एकजुट होकर महाराष्ट्र की मांग के लिए सड़कों पर उतरे, इस बार किसान आंदोलन को समर्थन देने के लिए महाराष्ट्र के सभी कोनों से लोग मुंबई आए हैं।
मुंबई। केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ सोमवार को मुंबई के आजाद मैदान की रैली में शामिल होने के लिए महाराष्ट्र के विभिन्न इलाकों से हजारों की संख्या में किसान पहुंचे हैं। इन किसानों को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार ने संबोधित किया। शरद पवार के साथ किसानों के प्रदर्शन में महाराष्ट्र कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बालासाहेब थोराट भी शामिल हुए।
महाराष्ट्र: मुंबई के आजाद मैदान में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार और महाराष्ट्र कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बालासाहेब थोराट ने किसानों के प्रदर्शन में भाग लिया। https://t.co/3igfiBtNk5 pic.twitter.com/HUJLEgcUNn
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 25, 2021
शरद पवार ने कहा कि मुंबई ने देश की आजादी की लड़ाई में आक्रामक भूमिका निभाई, मुंबई में मजदूर वर्ग एकजुट होकर महाराष्ट्र की मांग के लिए सड़कों पर उतरे, इस बार किसान आंदोलन को समर्थन देने के लिए महाराष्ट्र के सभी कोनों से लोग मुंबई आए हैं। दिल्ली की अलग-अलग सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे किसानों के बारे में पवार ने कहा कि यह आंदोलन देश के अबतक के इतिहास का किसी भी विवाद के बिना लंबे समय तक चलने वाला आंदोलन है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शरद पवार ने कंगना रनौत के नाम का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के पास कंगना रनौत से मिलने का समय है लेकिन उनके पास किसानों से मिलने का वक्त नहीं है। बता दें कि किसान राजभवन तक मार्च निकालने वाले थे लेकिन उन्हें मुंबई पुलिस ने मार्च करने की इजाजत नहीं दी। जिसके बाद अब किसानों का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात के लिए राजभवन जाएगा।
"पंतप्रधान मोदीसाहेब आपण शरद पवार साहेबांचा हात पकडून बारामतीला गेलात, मग कृषी कायदा करताना एकदा तरी पवार साहेबांसोबत बोलायचं." - मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टीचे नेते नरसय्या आडम मास्तर यांची केंद्र सरकारवर टीका#MahaWithFarmers #FarmersProtests @PawarSpeaks pic.twitter.com/E6WJ2MJ59r
— NCP (@NCPspeaks) January 25, 2021

