योगी आदित्यनाथ का बड़ा ऐलान, फैजाबाद का नाम बदलकर अयोध्या किया जाएगा
अंकित सिंह । Nov 6 2018 6:07PM
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की है कि फैजाबाद जिले का नाम बदलकर अयोध्या किया जाएगा। योगी ने कहा कि अयोध्या हमारी आन-बान-शान का प्रतीक है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की है कि फैजाबाद जिले का नाम बदलकर अयोध्या किया जाएगा। योगी ने कहा कि अयोध्या हमारी आन-बान-शान का प्रतीक है। उन्होने कहा कि अयोध्या की पहचान भगवान राम से है। इसके बाद योगी ने अयोध्या के विकास की बातें की।
Ayodhya hamari aan baan shaan ka prateek hai, Ayodhya ki pehchan Bhagwan Ram se hai. Aaj se is janpad(Faizabad) ka naam bhi Ayodhya hoga: UP CM Yogi Adityanath #Diwali pic.twitter.com/PNTSOHvM2v
— ANI UP (@ANINewsUP) November 6, 2018
सीएम ने कहा कि अयोध्या में एक मेडिकल कॉलेज की स्थापना की जाएगी और मैं चाहता हूं कि इसे राजा दशरथ के नाम पर रखा जाए। हम भगवान राम के नाम पर यहां एक हवाई अड्डा भी तैयार करेंगे। दिवाली की पूर्व संध्या पर आयोजित दीपोत्सव में आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या के साथ कोई अन्याय नहीं कर सकता।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:
अन्य न्यूज़