प्लास्टिक का प्रयोग प्रतिबंधित करना योगी का साहसिक फैसला: हर्षवर्धन

Yogi bold decision to ban plastic use: Harshavardhana
[email protected] । Jul 7 2018 10:16AM

केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डा. हर्षवर्धन ने उत्तर प्रदेश में प्लास्टिक के प्रयोग को प्रतिबंधित करने के राज्य सरकार के फैसले को साहसिक बताते हुये इसे प्रभावी तरीके से लागू करने की उम्मीद जतायी है।

नयी दिल्ली। केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डा. हर्षवर्धन ने उत्तर प्रदेश में प्लास्टिक के प्रयोग को प्रतिबंधित करने के राज्य सरकार के फैसले को साहसिक बताते हुये इसे प्रभावी तरीके से लागू करने की उम्मीद जतायी है। डा. हर्षवर्धन ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस फैसले के लिये बधायी देते हुये कहा कि प्लास्टिक जनित प्रदूषण से निपटने में उनका यह फैसला मील का पत्थर साबित होगा। 

उल्लेखनीय है कि दिल्ली सहित अन्य राज्यों की तर्ज पर उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में आगामी 15 जुलाई से प्लास्टिक के प्रयोग को प्रतिबंधित कर दिया है। डा. हर्षवर्धन ने इस फैसले को सराहनीय बताते हुये ट्वीट कर कहा ‘‘हम एक ही बार प्रयोग में लाये जाने वाले प्लास्टिक से भारत को साल 2022 तक मुक्त करने के लिये प्रतिबद्ध हैं।’’ उन्होंने कहा कि योगी सरकार का फैसला इस लक्ष्य को हासिल करने में मददगार साबित होगा।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़