योगी के मंत्री बोले, प्रियंका ने उठाया सोनभद्र हत्याकांड का सियासी फायदा

yogi-minister-said-priyanka-raised-the-political-advantage-of-the-sonebhad-massacre
[email protected] । Jul 21 2019 1:44PM

तिवारी ने कहा कि सोनभद्र में जमीन विवाद को लेकर पिछले दिनों हुई गोलीबारी में 10 लोगों के मारे जाने की घटना को देखते हुए प्रियंका को धैर्य रखना चाहिए था और मामला शांत होने तक सोनभद्र जाने से परहेज करना चाहिए था।

बलिया (उप्र)। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर हमला करते हुए कहा है कि प्रियंका ने सोनभद्र की घटना का सहारा लेकर कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिये अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है। प्रदेश के भूमि विकास एवं जल संसाधन राज्यमंत्री तिवारी ने शनिवार रात यहां संवाददाताओं से बातचीत में आरोप लगाया कि प्रियंका ने सोनभद्र की घटना के जरिये सियासी लाभ उठाने की कोशिश की है। 

इस समय कांग्रेस अध्यक्ष का पद खाली है और प्रियंका ने सोनभद्र कांड के पीड़ितों से मिलने के बहाने सियासी ड्रामा करके यह दिखाने की कोशिश की है कि कांग्रेस में उनसे मजबूत नेता कोई और नहीं है और पार्टी अध्यक्ष पद के लिये उनका दावा सबसे जोरदार है। उन्होंने यह भी कहा कि जब सोनिया गांधी और राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष बन सकते हैं तो प्रियंका भी आशान्वित हैं कि वह भी पार्टी प्रमुख बन सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: सोनभद्र घटना: ममता ने साधा योगी सरकार पर निशाना

तिवारी ने कहा कि सोनभद्र में जमीन विवाद को लेकर पिछले दिनों हुई गोलीबारी में 10 लोगों के मारे जाने की घटना को देखते हुए प्रियंका को धैर्य रखना चाहिए था और मामला शांत होने तक सोनभद्र जाने से परहेज करना चाहिए था। सपा सांसद एवं पूर्व मंत्री आजम खां पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि आजम मुसलमानों के मसीहा नहीं हैं। उन्हें किसी ने यह इजाजत नहीं दी है कि वे किसानों और गरीबों की जमीन पर कब्जा कर लें। मंत्री ने राज्य सरकार द्वारा आजम के विरुद्ध पक्षपातपूर्ण कार्रवाई से इनकार करते हुए कहा कि सरकार विधि सम्मत तरीके से अपना काम कर रही है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़