सरयू नदी के तट पर योगी बनाएंगे भगवान राम की सबसे बड़ी प्रतिमा

yogi-will-build-the-largest-statue-of-lord-ram-on-the-banks-of-river-saryu
रेनू तिवारी । Nov 3 2018 11:05AM

अयोध्या में सरयू नदी के तट पर भगवान राम की प्रतिमा के निर्माण के लिए योजना बनाई जा रही है। अयोध्या नगर निगम के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने पीटीआई-भाषा से कहा, अयोध्या में सरयू नदी के तट पर भगवान राम की 151 मीटर लंबी प्रतिमा बनाने का प्रस्ताव है।

 लखनऊ। अयोध्या में सरयू नदी के तट पर भगवान राम की प्रतिमा के निर्माण के लिए योजना बनाई जा रही है। अयोध्या नगर निगम के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘अयोध्या में सरयू नदी के तट पर भगवान राम की 151 मीटर लंबी प्रतिमा बनाने का प्रस्ताव है।....उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देव दीपावली के अवसर पर इसकी घोषणा कर सकते हैं।’’ भाजपा नेता उपाध्याय ने कहा, ‘‘जहां प्रतिमा की स्थापना की जाएगी, उस जगह का चुनाव मिट्टी परीक्षण के बाद किया जाएगा। संत तुलसीदास घाट के आसपास प्रतिमा बनाये जाने की संभावना है। अधिकारी दो-तीन स्थलों को देख रहे हैं, जिनमें से वे सबसे अच्छी जगह का चुनाव करेंगे।’’

यह प्रतिमा 151 मीटर ऊंची होगी और इस बात की घोषणा खुद सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस दीवाली के अवसर पर कर सकते हैं। राम की प्रतिमा बनने की खबरों के बाद इस बार अयोध्या की दीवाली और ज्यादा भव्य हो गई है। इस बार अयोध्या के घाटों पर तीन लाख दिए जलाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की योजना है।

छोटी दीवाली के दिन यहां भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में कई बड़ी हस्तियों को आमंत्रित किया गया है। इस खास मौके पर यूपी से सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी के गवर्नर राम नाइक, बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन और कोरिया की फर्स्ट लेडी खास मेहमान होंगे। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़