सीएम योगी आदित्यनाथ ने झारखंड के स्‍थापना दिवस पर दी शुभकामनाएं, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

सीएम योगी आदित्यनाथ

इसके पहले, योगी ने बिरसा मुंडा को नमन करते हुए ट़वीट किया, महान स्‍वतंत्रता संग्राम सेनानी, जननायक, धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी को उनकी जयंती पर कोटिश: नमन। उन्‍होंने लिखा, शोषितों एवं वंचितों के सर्वांगीण उन्‍नयन हेतु आपके द्वारा जीवनपर्यंत किया गया संघर्ष अविस्‍मरणीय है।

लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने झारखंड के स्‍थापना दिवस पर झारखंडवासियों को रविवार को शुभकामनाएं दीं और महान स्‍वतंत्रता संग्राम सेनानी बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें नमन किया। आदित्‍यनाथ ने ट़्वीट किया, ‘‘अनुपम प्राकृतिक सौंदर्य एवं विपुल खनिज संपदा से पूरित झारखंड राज्‍य के स्‍थापना दिवस की झारखंडवासियों को अनंत शुभकामनाएं। उन्‍होंने लिखा, मेरी कामना है कि अपने साहस, संवेदना एवं परिश्रम के लिए जग प्रसिद्ध यह प्रदेश अपरिमित प्रगति कर बिरसा मुंडा के समृद्ध एवं खुशहाल राज्‍य के स्‍वप्‍न को साकार करे।

इसे भी पढ़ें: भारत में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 87 लाख के पार, 24 घंटे में आए 41 हजार नए केस

इसके पहले, योगी ने बिरसा मुंडा को नमन करते हुए ट़वीट किया, महान स्‍वतंत्रता संग्राम सेनानी, जननायक, धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी को उनकी जयंती पर कोटिश: नमन। उन्‍होंने लिखा, शोषितों एवं वंचितों के सर्वांगीण उन्‍नयन हेतु आपके द्वारा जीवनपर्यंत किया गया संघर्ष अविस्‍मरणीय है। सामाजिक सद्भाव एवं त्‍याग से पूरित आपका जीवन हम सभी के लिए महान प्रेरणा है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़