एमजे अकबर के खिलाफ युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग की

youth-congress-protest-against-akbar-demanded-resignation
[email protected] । Oct 15 2018 2:35PM

भारतीय युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने कहा, ‘‘भाजपा सरकार जनविरोधी है और उसके नेता महिला विरोधी हैं। भाजपा के लोग सिर्फ बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के नारे लगाते हैं, उस पर अमल नहीं करते हैं।’’

नयी दिल्ली। कांग्रेस की युवा इकाई ने यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे केंद्रीय मंत्री एम जे अकबर के खिलाफ सोमवार को प्रदर्शन किया और उनके इस्तीफे की मांग भी की। भारतीय युवा कांग्रेस और दिल्ली युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता विदेश राज्य मंत्री अकबर के घर के निकट एकत्र हुए और अकबर एवं नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

भारतीय युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने कहा, ‘‘भाजपा सरकार जनविरोधी है और उसके नेता महिला विरोधी हैं। भाजपा के लोग सिर्फ बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के नारे लगाते हैं, उस पर अमल नहीं करते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अकबर के खिलाफ कई महिलाओं ने आरोप लगाए हैं। उनको तत्काल इस्तीफा देना चाहिए।’’

गौरतलब है कि कई महिला पत्रकारों ने ‘मी टू’ अभियान के तहत अकबर पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। अकबर ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि लोकसभा चुनाव से कुछ महीने पहले उनकी छवि धूमिल करने की कोशिश की जा रही है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़