Paris Olympics 2024: भारतीय हॉकी टीम का जीत का कारवां जारी, आयरलैंड को 2-0 से हराया

indian hockey team beat ireland
प्रतिरूप फोटो
ANI
Kusum । Jul 30 2024 6:51PM

भारतीय हॉकी टीम का जीत का कारंवा जारी है। जहां टीम को पहले में जीत और दूसरे में ड्रॉ के बाद अब तीसरे मैच में आयरलैंड को 2-0 से हराया। इस दौरान आयरलैंड के खिलाफ हरमनप्रीत सिंह ने दोनों गोल दागे। आयरलैंड को कई मौके मिले, लेकिन एक भी गोल नहीं कर सका।

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय हॉकी टीम का जीत का कारंवा जारी है। जहां टीम को पहले में जीत और दूसरे में ड्रॉ के बाद अब तीसरे मैच में आयरलैंड को 2-0 से हराया। इस दौरान आयरलैंड के खिलाफ हरमनप्रीत सिंह ने दोनों गोल दागे। आयरलैंड को कई मौके मिले, लेकिन एक भी गोल नहीं कर सका। भारत पूल में 7 अंक के साथ पहले स्थान पर है। 

 पहले क्वार्टर में ही भारत ने आयरलैंड के खिलाफ पेनाल्टी कॉर्नर हासिल की। 11वें मिनट में ही कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने गोल दागकर टीम को 1-0 से बढ़त बनाई। दूसरे क्वॉर्टर का मैच अभी शुरू ही हुआ था कि 19वें मिनट में भारत फिर पेनाल्टी कॉर्नर मिला। इस बार भी कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने जिम्मेदारी ली और गोल दागा। आयरलैंड को कई मौके मिले, लेकिन एक भी गोल नहीं कर सका। भारत पूल में 7 अंक के साथ पहले स्थान पर है। पहले हाफ तक भारत ने 2-0 से बनाए रखी। 

तीसरे क्वार्टर में भारत ने आक्रामक खेल दिखाया। 34वें मिनट में भारत ने फील्ड गोल करने से चूक गया, लेकिन पेनाल्टी कॉर्नर हासिल कर लिया। इस बार भारत के कुछ नया ट्राई किया। हरमनप्रीत के बाद अमित रोही दास ने शॉट लिया, लेकिन गोल नहीं कर सके। भारत तीसरा गोल करने से चूक गया। 40वें मिनट में आयरलैंड को पहला पेनाल्टी कॉर्नर मिला। ली कोले ने शॉट लिया, लेकिन भारतीय फील्डर ने अच्छा बचाव किया। आयरलैंड ने वीडियो रेफल यूज किया, लेकिन आयरलैंड को फायदा नहीं मिला। 

भारत के अमित रोही दास की एक गलती से आयरलैंड को पेनाल्टी कॉर्नर मिला। हालांकि, गोलकीपर श्रीजेश ने बेहतरीन बचाव किया। 43वें मिनट में भारत को पेनाल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन अमित फिर गोल करने से चूक गए। तीसरे क्वार्टर में आयरलैंड बेंजामिन को फील्ड करने का शानदार मौका मिला था। हालांकि, गेंद गोल पोस्ट के ऊपर से निकल गई। 44वें मिनट में फिर आयरलैंड को वापसी करने का मौका मिला। हालांकि, चौथा पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील नहीं कर सके।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़