मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जड़ें जमाने वाले दिग्गी राजा क्यों पड़े अकेले?

Digvijay Singh position in PM Congress
अंकित सिंह । Jul 27 2018 3:58PM

MP वाले दिग्गी राजा को तो जानते ही होंगे आप, अरे वही... अपने दिग्विजय सिंह। कभी मध्य प्रदेश की सत्ता में शीर्ष पर रहे दिग्विजय बाबू आज अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं। रगों में राजपुताना खून है, भला इतनी जल्दी हथियार कैसे डाल देते।

MP वाले दिग्गी राजा को तो जानते ही होंगे आप, अरे वही... अपने दिग्विजय सिंह। कभी मध्य प्रदेश की सत्ता में शीर्ष पर रहे दिग्विजय बाबू आज अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं। रगों में राजपुताना खून है, भला इतनी जल्दी हथियार कैसे डाल देते। लगे हुए हैं तमाम दांव-पेंच लगाने में। पर नयका कांग्रेसी सब दांव-पेंच कहां लगने दे रहे हैं। आखिर दिग्गी राजा के पास क्या नहीं है, उमर है, अनुभव है, कई सालों तक CM रहे हैं, राजनीति में लंबी पारी खेली है, BJP-RSS के खिलाफ सबसे आक्रामक भी रहे हैं, मैडम के करीबी भी थे, राजपूत समुदाय से आते हैं, कांग्रेस की लंबे समय से सेवा कर रहे हैं, जनता के बीच पकड़ भी है, और क्या चाहिए। हां, एक चीज नहीं है और वह है राहुल गांधी का साथ और यही वह चीज है जो कुछ ना होने के बाद भी उन्हें सत्ता के शिखर तक पहुंचा सकती है। वो क्या है ना कि कभी दिग्विजय को अपना राजनीतिक गुरु बताने वाले आजकल उनसे कट्टी कर चुके हैं। यहां तो उनकी दस साल की कुर्बानी भी काम नहीं आ रही है। अब दिग्विजय का दर्द कौन समझे? जबलपुर से इंदौर, बघेलखंड से भोपाल छान मारने के बाद भी अकेले-अकेले छटपटा रहे हैं। यह छटपटाहट भी ऐसी है कि कोई दवा-दारू भी काम नहीं आ रही। गोवा भी गए थे Relax होने पर वहां काम और बिगड़ गया जिसके बाद हैदराबाद की बिरयानी को भी छोड़ना पड़ा। पर ऐसा क्यों, चलिए आपको बताते हैं:- 

पहला- हुआ यह कि गोवा विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में कांग्रेस उभरी पर सरकार बना नहीं पा रही थी। परिस्थिति को देखते हुए कांग्रेस ने धाकड़ और फ्रंटफुट पर बैटिंग करने वाले दिग्विजय सिंह को वहां भेजा। दिग्विजय जब तक कुछ समझ पाते, BJP के नागपुर वाले मंत्री जी Concrete की बनी पिच पर छक्का मार चुके थे। अब दिग्विजय की जो किरकिरी मीडिया और विपक्ष में हुई वो भला कांग्रेस कैसे पचा सकती थी। गाज तो गिरनी ही थी। 

दूसरा- मैडम को खुश करने के लिये दिग्विजय जो बयान RSS_BJP पर निशाना साधने के लिए दिया करते थे उसे BJP भुनाने में लग जाती थी और खास बात यह थी कि वो बयान एंटी हिन्दू हुआ करते थे। चाहे बाटला हाउस का मामला हो या फिर भगवा आतंकवाद का। अब दिग्विजय का यह बयान कांग्रेस के लिए मुसीबत बन जाता है क्योंकि अब कांग्रेस इटली वाली मैडम की ना रहकर जनेऊधारी राहुल गांधी की हो गई है। यानि परिस्थितियों में बदलाव आया है और अब कांग्रेस soft hindutva की राजनीति कर रही है। 

तीसरा- वैसे तो BJP के कमल से दिग्विजय पहले से ही परेशान थे, इसके बाद उन्हें झटका तब लगा जब राहुल ने कमलनाथ को MP कांग्रेस अध्यक्ष बना दिया। साथ ही साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया को प्रचार समिति का हेड बनाया। दोनों मामले में दिग्विजय की ना तो सलाह ला गई और ना ही उन्हें उस लायक समझा गया। कारण था सिर्फ और सिर्फ MP कांग्रेस की गुटबाजी। पर यह गुटबाजी आज भी जारी है लेकिन दिग्विजय के गुट का कोई महत्व नहीं, क्योंकि दिग्विजय राहुल की राजनीति में फिट नहीं बैठते। बाद में रसमलाई खाने का ख्वाब पाले दिग्विजय को समन्वय समिति का अध्यक्ष बना कर लॉलीपॉप दे दिया गया। 

इसके अलावा कांग्रेस दिग्विजय को रिटायर मान चुकी है जिनके लिए कोई हाई कमान में बैटिंग भी नहीं करता। इसके साथ ही कमलनाथ हों या ज्योतिरादित्य सिंधिया, यह दोनों दिग्विजय को अपनी राह का रोड़ा मानते हैं। ऐसे में दिग्विजय के पास फिल्म दिलवाले का डॉयलॉग बोलने के अलावा कोई चारा नहीं है। 

"हमे तो अपनों ने लूटा, गैरों में कहां दम था... 

मेरी किश्ती थी डूबी वहां, जहां पानी कम था"

- अंकित सिंह

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़