रायबरेली से प्रियंका गांधी को चुनाव लड़ाना कांग्रेस का मास्टरस्ट्रोक

priyanka-gandhi-will-contest-from-rae-bareli-instead-of-sonia
रेनू तिवारी । Aug 4 2018 6:13PM

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद अब कांग्रेस अपने गढ़ को बचाने के लिए काफी कोशिशें कर रही है। कांग्रेस 2019 के लोकसभा चुनाव में अपनी लाज बचाने के लिए हर मुमकिन प्रयास में जुटी है।

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद अब कांग्रेस अपने गढ़ को बचाने के लिए काफी कोशिशें कर रही है। कांग्रेस 2019 के लोकसभा चुनाव में अपनी लाज बचाने के लिए हर मुमकिन प्रयास में जुटी है। कांग्रेस ने कहा कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी के खिलाफ मजबूत गठबंधन बनाने के लिए विपक्षी दलों के बीच व्यापक सहमति बन गई है और प्रधानमंत्री पद के बारे में फैसला चुनाव परिणाम आने के बाद होगा। कांग्रेस पार्टी से जुड़े सूत्रों ने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश में गठबंधन के लिए सपा, बसपा एवं अन्य बीजेपी विरोधी दलों के बीच भी ‘रणनीतिक समझ’ बन गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि अगर उत्तर प्रदेश, बिहार और महाराष्ट्र में ‘सही से’ गठबंधन हो गया तो बीजेपी सत्ता में नहीं लौटने वाली है। 

प्रियंका गांधी सोनिया की जगह रायबरेली से लडेंगी चुनाव

कांग्रेस के दुर्ग कहे जाने वाले रायबरेली-अमेठी में मां सोनिया गांधी और भाई राहुल गांधी के लिए जीत की भूमिका बनाने का काम भी प्रियंका गांधी ही करती रही हैं। सोनिया और राहुल देशभर में प्रचार करते हैं, लेकिन रायबरेली में चुनाव प्रचार का कार्यभार का जिम्मा प्रियंका ही निभाती हैं। और जैसे जैसे चुनाव करीब आ रहा है वैसे वैसे प्रियंका गांधी की राजनीति में एंट्री करने की सुगबुगाहट तेज हो गई है। कांग्रेस की सर्वोच्च बॉडी कांग्रेस वर्किंग कमिटी की शनिवार को फिर से मीटिंग हुई और उस मीटिंग से एक दिन पहले सूत्रों के हवाले से बाहर खबर आई है कि राहुल गांधी 2019 का चुनाव अपनी पुरानी और पारंपरिक अमेठी सीट से ही लडे़ंगे लेकिन रायबरेली सीट पर सोनिया गांधी लड़ेंगी या नहीं, या उनकी जगह पर प्रियंका गांधी लड़ेंगी, ये तय नहीं है। कयास लगाए जाने लगे है कि इस बार प्रियंका गांधी की राजनीतिक पारी की शुरुआत हो सकती है। फिलहाल सोनिया गांधी रायबरेली से सांसद हैं। लेकिन वह क्षेत्र में कम ही जाती हैं और क्षेत्र के सारे काम प्रियंका गांधी ही संभलती हैं।

प्रियंका गांधी प्रधानमंत्री कैंडिडेट हो सकती हैं

राहुल गांधी ने यह भी कहा है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में वो नरेंद्र मोदी और बीजेपी सरकार को केंद्र से हटाने के लिए किसी महिला प्रधानमंत्री कैंडिडेट का भी समर्थन कर सकते हैं। मतलब ये कि अब तक अमेठी और रायबरेली में मां और भाई के चुनावी प्रबंधन देख रहीं प्रियंका गांधी की सक्रिय राजनीति में एंट्री हो सकती है ।

लेकिन अभी ये सब कयास ही हैं। देखना होगा कि प्रियंका गांधी चुनावी राजनीति में आती हैं या नहीं। यह प्रश्न इस लिए उठता है क्योंकि जब से राहुल कांग्रेस अध्यक्ष बनें है तब से प्रियंका पार्टी के किसी कार्यक्रम में शामिल नहीं हुई हैं। हालांकि वह कठुआ मामले में राहुल के साथ विरोध जताते हुए इंडिया गेट जरूर गई थी। 

- रेनू तिवारी

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़