हमेशा जवान बने रहना चाहते हैं तो यह रहे कुछ आसान नुस्खे

want to be young lifelong?
शुभा दुबे । Jan 8 2018 9:59AM

दुनिया में कौन ऐसा शख्स होगा जोकि हमेशा जवान नहीं बने रहना चाहता हो। लेकिन जवान रहने की चाहत रखना ही काफी नहीं है इसके लिए आपको काफी कुछ करना भी होता है जिससे बढ़ती उम्र का असर शरीर पर दिखता नहीं है।

दुनिया में कौन ऐसा शख्स होगा जोकि हमेशा जवान नहीं बने रहना चाहता हो। लेकिन जवान रहने की चाहत रखना ही काफी नहीं है इसके लिए आपको काफी कुछ करना भी होता है जिससे बढ़ती उम्र का असर शरीर पर दिखता नहीं है। वृद्धावस्था वैसे तो एक सत्य है लेकिन इसे अपने पर हावी नहीं होने देंगे तो सदैव जवान बने रहेंगे। मन से जवान अगर आप हैं तो तन से भी कैसे जवान बने रह सकते हैं इसके लिए हम कुछ उपाय यहाँ आपको बता रहे हैं-

-पपीते के टुकड़े को प्रतिदिन चेहरे पर रगड़ने से चेहरे की झाइयां गायब हो जाएंगी और धूल कण भी साफ हो जाएंगे।

-प्रोटीन वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करें। जैसे कि राजमा में काफी प्रोटीन होता है और इससे कोलेस्ट्राल का स्तर भी कम होता है। राजमा दिल की बीमारियों का खतरा भी कम करता है। इसमें फाइबर और पोटैशियम भरपूर मात्रा में है।

-खुद को तनाव से दूर रखें यदि किसी चीज को लेकर चिंता में हैं तो मनोरंजक कार्यक्रम देखें या मित्रों से मिलें ताकि मन बहले। इसके अलावा मेडिटेशन का भी सहारा ले सकते हैं।

-नींद पूरी लें और ज्यादा सोने से बचें। आठ घंटे की नींद दिन भर में शरीर के लिए पर्याप्त है।

-पानी खूब पीना चाहिए लेकिन यह याद रखें कि खाना खाने के बीच में या एकदम बाद पानी नहीं पिएं।

-अलसी रोजना सुबह खाएं। यह शरीर को जवान रखने के लिए रामबाण के समान है।

-मखनफल को एवोकैडो भी कहा जाता है। विटामिन ई से भरपूर यह फल त्वचा को सुरक्षा प्रदान करता है और उसे जवां बनाए रखता है।

-ब्रोकली विटामिन सी का प्रमुख स्रोत है। यह भी काफी फायदेमंद है।

-डार्क चाकलेट खाने से शरीर में जहां फैट कम होता है वहीं त्वचा और बालों की सुंदरता भी बढ़ती है।

-ब्ल्यूबेरी का सेवन करें। इसमें मौजूद खास तरह के मिनरल्स आपको जवां बनाए रखने में मददगार साबित होंगे।

-जिम जाएं, योग करें या फिर घर पर ही थोड़ी-बहुत एक्सरसाइज करें लेकिन कुछ ना कुछ करें जरूर ताकि शरीर फिट रह सके। यदि शरीर फिट है तभी ज्यादा समय तक जवां दिखेंगे।

-विटामिन सी वाले खाद्य पदार्थों मसलन- आंवला, संतरा, पपीता, नींबू, टमाटर आदि का सेवन भी लाभकारी है।

-रात को तांबे के बर्तन में पानी भरकर रख दें और सुबह इस पानी को पी लें इससे पेट भी साफ रहेगा और त्वचा पर चमक भी आयेगी।

- मछली का तेल भी काफी फायदेमंद है। इसका नियमित सेवन करेंगे तो शरीर में नई ताकत आ जायेगी।

-गेहूँ का ज्वारा खाने से भी त्वचा चमकदार होती है और झुर्रियां गायब होती हैं।

-मूँग दाल को रात में भिगो कर रख दें और सुबह इसे चबा चबाकर खाएं, फिर देखें कुछ ही दिनों में कैसे चमत्कार होता है।

- शुभा दुबे

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़