दिल्ली-NCR में यहाँ मना सकते हैं न्यू ईयर पार्टी, इतना आयेगा खर्च

you can celebrate new year party in Delhi-NCR here
शुभा दुबे । Dec 29 2017 9:59AM

नया साल दस्तक देने वाला है और लोग पार्टी करने के मूड में आ चुके हैं। सरकारी दफ्तर हो निजी कार्यालय, सभी में अधिकांश लोग या तो छुट्टी पर जा चुके हैं या छुट्टी पर जाने वाले हैं।

नया साल दस्तक देने वाला है और लोग पार्टी करने के मूड में आ चुके हैं। सरकारी दफ्तर हो निजी कार्यालय, सभी में अधिकांश लोग या तो छुट्टी पर जा चुके हैं या छुट्टी पर जाने वाले हैं। जो जाने वाले हैं उनके पास अब ज्यादा समय नहीं बचा है इसलिए दिल्ली या आसपास के इलाके में ऐसी जगहें ढूँढने में लगे हैं ताकि न्यू ईयर सेलिब्रेट किया जा सके। आपको पार्टी वैन्यू या आसपास की जगहों के बारे में ज्यादा सर्च करने से बचाने के लिए हम आपको इस लेख में ऐसी जानकारी दे रहे हैं कि आपका समय पार्टी में शामिल होने की तैयारियों में लगे ना कि यह तय करने में कि कहाँ जाएँ और क्या करें।

तो आइए जानते हैं दिल्ली-एनसीआर में ऐसी कुछ प्रमुख जगहों के बारे में जहाँ आप पार्टी में शामिल हो सकते हैं। और पार्टी में शामिल होने पर कितना खर्च आ सकता है यह भी आप यहाँ जान सकते हैं।

1. Molecule Air Bar, गुरुग्राम। यह बार अपने कॉकटेल्स और डिशेज के लिए काफी मशहूर है और हाल ही में इसने अपने मेन्यू में बहुत सारे ऑफर शामिल किये हैं। यहाँ कुछ तय ब्रांडों में अनलिमिटेड ड्रन्क भी ऑफर किये जा रहे हैं। यहाँ का खाना, यहाँ की पार्टी और यहाँ का माहौल आपको बहुत भाएगा। यहाँ अगर पार्टी में शामिल होना चाहते हैं तो पहले ही बुकिंग करानी होगी। सेक्टर-29 में स्थित इस बार में आने का खर्च प्रति व्यक्ति 2500 रुपए तक आयेगा।

2. Rose Cafe, साकेत। दक्षिणी दिल्ली के साकेत स्थित इस कैफे का इंटीरियर और स्काई सिटिंग आपको भाएगी। यहाँ समय बिताना आपको भाएगा और फूड भी पसंद आयेगा। 

3. Qla, महरौली। दक्षिणी दिल्ली के महरौली इलाके में स्थित यह बार काफी मशहूर है। यहाँ का लाइव बैंड आपको भाएगा। यह बार काफी बड़ा भी है और डांस फ्लोर, ओपन टैरेस लोगों को आकर्षित करता है। यहाँ यूरोपियन, इटालियन और स्पैनिश कूजीन सर्व की जाती हैं। यहाँ दो लोगों का खर्च लगभग 3000 रुपए के आसपास आता है।

4. Bulldogs, हौज खास विलेज। दोस्तों के साथ न्यू ईयर पार्टी करना चाह रहे हैं तो यह स्थान एक बेहतरीन च्वॉइस हो सकती है। यहाँ बियर, पिज्जा, डांस का मजा आ जायेगा। यहाँ का फूड बहुत ही टेस्टी और उच्च गुणवत्ता वाला है। यहाँ का चिकन टिक्का काफी मशहूर है। यहाँ इटालियन, नॉर्थ इंडियन, मुगली और कांटिनेंटल कूजीन सर्व की जाती हैं। यहाँ दो लोगों का खर्च लगभग 2200 रुपए के आसपास आता है।

5. The Vault Cafe, क्नॉट प्लेस। यहाँ के मेन्यू में आपके लिए बहुत कुछ है। आप उलझन में पड़ जाएंगे कि क्या ऑर्डर करें और क्या नहीं। यह काफी बड़ा कैफे है टैरेस व्यू के साथ। यहाँ का म्यूजिक कलेक्शन भी लाजवाब है। यहाँ दो लोगों का खर्च एल्कोहल के साथ लगभग 1600 रुपए के आसपास आता है।

6. Smaaash, DLY Cyber City, गुरुग्राम। गुरुग्राम के साइबर सिटी में स्मैश आकर आपके बच्चे तो खुश होंगे ही आपको भी काफी मजा आयेगा। यहाँ तरह-तरह के गेम्स, राइड्स और फन का इंतजाम है। तरह-तरह का फूड भी यहाँ उपलब्ध है। यहाँ दो लोगों के खाने का खर्च एल्कोहल के साथ लगभग 1400 रुपए के आसपास आता है।

7. Olive Bar & Kitchen, दिल्ली। कुतुब मीनार कॉम्प्लैक्स में स्थित यह बार अपनी खास सज्जा से ही आपको आकर्षित करता है। अगर आप कुछ स्पेशल करना चाह रहे हैं तो यह जगह सही च्वॉइस है। अगर आप एक बार यहाँ आ गये तो बार-बार आना चाहेंगे। यहाँ दो लोगों के खाने का खर्च लगभग 4000 रुपए के आसपास आता है।

8. Parikrama, Connaught Place, नयी दिल्ली। क्नॉट प्लेस स्थित अंतरिक्ष भवन की 24वीं मंजिल पर स्थित यह रेस्टोरेंट घूमता रहता है। जिससे लोगों को अलग ही आनंद का अनुभव होता है। आपने ऑर्डर दिया तो आप किसी और लोकेशन पर होंगे और दस मिनट के अंदर ही आपको अलग नजारा आयेगा क्योंकि पोजिशन बदल चुकी होगी। यहाँ का फूड भी बहुत अच्छा है। यहाँ दो लोगों के खाने का खर्च लगभग 2400 रुपए के आसपास आता है।


9. Lodi– The Garden Restaurant, नयी दिल्ली। परिवार या दोस्तों के साथ न्यू ईयर मनाने के लिए यह जगह एकदम मुफीद है। यहाँ आप गॉर्डन में वॉक कीजिये और फिर खाना खाइये। यहाँ भारतीय, स्पैनिश और इटालियन फूड मिलता है। यहाँ अंदर और बाहर दोनों जगह बैठने की व्यवस्था है। यहाँ दो लोगों के खाने का खर्च लगभग 2600 रुपए के आसपास आता है।

- शुभा दुबे

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़