Assam में Bakrid से पहले मस्जिद कमेटियों का बड़ा फैसला, गाय की कुर्बानी पर लगाई रोक, CM Sarma ने की तारीफ
असम में मस्जिद समितियों ने बकरीद पर गाय की कुर्बानी न करने का स्वैच्छिक फैसला लिया है, जिसका मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने स्वागत किया है। उन्होंने इसे बहुसंख्यक समुदाय की भावनाओं का सम्मान और सांप्रदायिक सद्भाव को बढ़ावा देने वाला कदम बताया। यह निर्णय असम मवेशी संरक्षण अधिनियम, 2021 के सख्त नियमों और एक पूर्व विधायक की विवादित गिरफ्तारी के बीच आया है।



























































