10 दिनों से कहाँ हैं मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला? BJP ने पोस्टर जारी कर Jammu-Kashmir CM को लापता करार दिया
विधानसभा में विपक्ष के नेता सुनील शर्मा ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर की जनता अपने मुख्यमंत्री को खोज रही है जो पिछले 10 दिनों से लापता हैं। उन्होंने कहा कि एक तरफ जनता बिजली कटौती और पानी की कमी से जूझ रही है वहीं सीएम साहब विदेश में छुट्टी मना रहे हैं।



























































