Quetta Train Blast: ईद की खुशियां मातम में बदलीं, Suicide Bomber ने ट्रेन के उड़ाए परखच्चे, 24 जवानों की मौत
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में ईद पर घर जा रहे सुरक्षाकर्मियों की ट्रेन पर भीषण आत्मघाती हमला हुआ। क्वेटा में हुए इस कार बम धमाके में 24 जवानों की मौत हो गई और 50 से अधिक घायल हैं। प्रतिबंधित अलगाववादी संगठन बलूच लिबरेशन आर्मी ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। घायलों की गंभीर हालत के कारण मृतक संख्या बढ़ने की आशंका है।



























































