अब Consumer को मिलेगा पूरा Fuel! केंद्र ने Petrol, CNG, Hydrogen पंपों की जांच के लिए जारी किए New Guidelines
केंद्र सरकार ने कानूनी माप विज्ञान नियमों में संशोधन कर ईंधन माप की जांच का दायरा बढ़ाया है। अब पेट्रोल-डीजल के साथ सीएनजी, एलएनजी और हाइड्रोजन डिस्पेंसर भी सरकारी मान्यता प्राप्त परीक्षण केंद्रों द्वारा जांचे जाएंगे। इस फैसले का मुख्य उद्देश्य ईंधन वितरण में सटीकता बढ़ाकर उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करना और लेनदेन में पूरी पारदर्शिता सुनिश्चित करना है।



























































