India-US की दोस्ती में नया अध्याय, 10 साल के लिए Defence Deal रिन्यू, Underwater निगरानी पर करार
भारत-अमेरिका के बीच 10 वर्षीय रक्षा साझेदारी फ्रेमवर्क के नवीनीकरण से रणनीतिक संबंधों को नई मजबूती मिली है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने इस समझौते के साथ-साथ अंडरवाटर डोमेन अवेयरनेस, व्यापार और ऊर्जा सुरक्षा पर हुई प्रगति को रेखांकित किया। 'शांति अधिनियम' के तहत परमाणु सहयोग की नई संभावनाएं दोनों देशों के बीच भविष्य में गहरे सहयोग का संकेत देती हैं।



























































