Delhi के Hyderabad House में Jaishankar-Rubio की बैठक में बनी Global रणनीति
भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी को नई मजबूती देने के लिए दिल्ली में उच्च-स्तरीय वार्ता हुई। विदेश मंत्री एस. जयशंकर और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने वैश्विक चुनौतियों के बीच द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर मंथन किया। इस बैठक ने दुनिया के दो सबसे बड़े लोकतंत्रों के साझा हितों को साधते हुए वैश्विक मुद्दों पर गहरे सहयोग की नींव को और पुख्ता किया है।



























































