ईरान ने आसमान पर बिठाया तगड़ा पहरा, ट्रंप ने बेटे की शादी में जाने का प्रोग्राम किया कैंसिल, मिडिल ईस्ट में अब क्या बड़ा होने वाला है?
सीबीएस और एक्जोस की रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार को ट्रंप ने अपने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों और शीर्ष सैन्य अधिकारियों के साथ व्हाइट हाउस में अहम बैठक की। बैठक में उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ, सीआईए डायरेक्टर जॉन रैटक्लिफ और चीफ ऑफ स्टाफ सूजी वाइल्स समेत कई बड़े अधिकारी मौजूद थे।



























































