धड़ाधड़ ड्रोन-मिसाइल बना रहा ईरान, इजरायल-अमेरिका हैरान!
खुफ़िया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि ईरान ने अपने सैन्य ठिकानों पर हुए हमलों के बावजूद बेहद कम समय में ड्रोन उत्पादन फिर से शुरू कर दिया है। रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि बैलेस्टिक मिसाइलों की तुलना में ड्रोन निर्माण क्षमता को नष्ट करना बेहद मुश्किल होता है क्योंकि इसके लिए किसी विशालकाय इंफ्रास्ट्रक्चर की जरूरत नहीं होती। इसे छोटे और छिपे हुए ठिकानों से भी अंजाम दिया जा सकता है।



























































