जयशंकर का America को दो टूक, आतंकवाद पर Zero Tolerance, वैध यात्रियों के Visa में न हो देरी
भारत-अमेरिका संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भारत की 'मल्टी-अलाइनमेंट' विदेश नीति की रूपरेखा प्रस्तुत की। आतंकवाद पर 'जीरो-टॉलरेंस' का रुख दोहराते हुए उन्होंने अमेरिका से वैध यात्रियों के लिए वीजा प्रक्रिया सरल करने का आग्रह किया। जयशंकर ने स्पष्ट किया कि भारत अपने बढ़ते वैश्विक हितों की रक्षा के लिए विभिन्न देशों के साथ संतुलित संबंध बनाए रखता है।



























































