IIT Delhi और Indian Startup का कमाल, Optimist AC खत्म करेगा बिजली बिल और सर्विस Fraud की टेंशन
भारतीय क्लाइमेट-टेक स्टार्टअप Optimist ने IIT दिल्ली के साथ मिलकर एक अनोखा AC पेश किया है। यह AC खुद गैस का लेवल बताकर सर्विस धोखाधड़ी की आशंका कम करता है। विशेष रूप से 50°C की भारतीय गर्मी के लिए डिजाइन किया गया यह AC अपनी 6.05 SEER रेटिंग से 35% तक बिजली बचाता है और ऐप से रियल-टाइम बिल ट्रैक करता है।



























































