वक्त मिले तो व्हाइट हाउस आइए...मार्को रुबियो के हाथों ट्रंप ने भिजवाया खास मैसेज
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने घोषणा की कि अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निकट भविष्य में व्हाइट हाउस आने का निमंत्रण दिया है। यह घोषणा प्रधानमंत्री मोदी और रुबियो के बीच हुई बैठक के बाद की गई, जिसमें दोनों पक्षों ने भारत-अमेरिका सहयोग को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।



























































