Twisha Sharma Case: सवालों के घेरे में मौत, AIIMS की जांच के बाद Bhopal में हुआ अंतिम संस्कार
मॉडल-अभिनेत्री ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के बाद भोपाल में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस मामले में उनके ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने के गंभीर आरोप हैं। मायके और ससुराल पक्ष के परस्पर विरोधी दावों के बीच, हाईकोर्ट के आदेश पर दिल्ली एम्स की टीम द्वारा दूसरा पोस्टमार्टम किया गया, जिससे जांच को नई दिशा मिल सकती है।



























































