UP में Yogi सरकार का बड़ा एक्शन, Waqf Board की 31,000 संपत्तियों का रजिस्ट्रेशन रद्द
भूमि और स्वामित्व संबंधी विवरणों में विसंगतियों के कारण कई दावों को भी खारिज कर दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, उम्मीद पोर्टल पर दर्ज 31,328 वक्फ संपत्तियों का पंजीकरण अब तक रद्द किया जा चुका है। इनमें से 31,192 संपत्तियों से संबंधित वक्फ दावों को सत्यापन के बाद खारिज कर दिया गया।



























































