Search

यूक्रेन

यूक्रेन

यूक्रेन पूर्वी यूरोप में स्थित एक देश है। रूस, बेलारूस, पोलैंड, स्लोवाकिया, हंगरी, रोमानिया और माल्दोवा इसके पड़ोसी देश हैं। देश की राजधानी होने के साथ-साथ कीव यूक्रेन का सबसे बड़ा नगर भी है। यूक्रेन का आधुनिक इतिहास 9वीं शताब्दी में तब से प्रारम्भ होता है जब यह 'कीवियन रूस' के नाम से एक बड़ा और शक्तिशाली राज्य बनकर खड़ा हुआ। परन्तु 12वीं शताब्दी में यह महान उत्तरी लड़ाई के बाद क्षेत्रीय शक्तियों में विभाजित हो गया। 19वीं शताब्दी में इसका बड़ा भाग रूसी साम्राज्य का और बाकी का भाग ऑस्ट्रो हंगेरियन साम्राज्य के नियंत्रण में आ गया। बीच के कुछ वर्षो के उथल-पुथल के बाद 1922 में सोवियत संघ के संस्थापक सदस्यों में से एक बना। 1945 में यूक्रेनियाई एसएसआर संयुक्त राष्ट्रसंघ का सह-संस्थापक सदस्य बना। सोवियत संघ के विघटन के बाद युक्रेन पुनः स्वतंत्र देश बना। ऐसा कहा जाता है कि यूक्रेन के नाम का मतलब एक परिकल्पना के अनुसार इसका अर्थ "परदेश" है, जबकि हाल ही के कुछ अध्ययन में इसका एक अलग ही अर्थ "मातृभूमि" या "क्षेत्र, देश" का दावा किया जा रहा है।