Search

भारतीय सेना

भारतीय सेना

भारतीय थलसेना (Indian Army), सेना की भूमि-आधारित दल की शाखा है और यह भारतीय सशस्त्र बल का सबसे बड़ा अंग है। भारत का राष्ट्रपति, थलसेना का प्रधान सेनापति होता है, और इसकी कमान भारतीय थल सेनाध्यक्ष के हाथों में होती है जो कि चार-सितारा जनरल स्तर के अधिकारी होते हैं। पाँच-सितारा रैंक के साथ फील्ड मार्शल की रैंक भारतीय सेना में श्रेष्ठतम सम्मान की स्थिति है और आजतक मात्र दो अधिकारियों को इससे सम्मानित किया गया है। भारतीय थलसेना (Indian Army) का गठन 1776 में कोलकाता में ईस्ट इंडिया कंपनी की सरकार के दौरान ब्रिटिश भारतीय सेना के रूप में हुआ था, जो स्वतन्त्रता के बाद राष्ट्रीय सेना के रूप में परिणत हुई। भारतीय सेना ने दुनिया भर में कई लड़ाई और अभियानों में हिस्सा लिया है, तथा आजादी से पहले और बाद में बड़ी संख्या में युद्ध सम्मान अर्जित किये। भारतीय सेना के पास विश्व में सबसे ज्यादा सैनिक हैं।