Search

चीन

चीन

चीन जिसका पूर्ण नाम ‘चीनी जनवादी गणराज्य’ (People republic of china) है, पूर्वी एशिया में स्थित एक देश है जिसकी राजधानी बीजिंग है। चीन विश्व की प्राचीन सभ्यताओं में से एक है। यह दुनिया का सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश है। और 96,41,144 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ यह रूस और कनाडा के बाद विश्व का तीसरा सबसे बड़ा क्षेत्रफल देश है। इतना विशाल क्षेत्रफल होने के कारण इसके सीमा 15 देशों से लगी है। चीन ही एक ऐसा देश है, जिसने सबसे पहले काग़ज़ बनाने का काम शुरू किया था। चीन विश्व की सबसे प्राचीन सभ्यताओं में से एक है जो अभी भी अस्तित्व में है इसकी सभ्यता 5,000 वर्षों से भी पुरानी है। चीन विश्व की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और यह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का स्थाई सदस्य भी है। यह विश्व का सबसे बड़ा निर्यातक और दूसरा सबसे बड़ा आयातक है।