यूरो 2016 फाइनल को लेकर हिंसा के बाद 40 लोग गिरफ्तार

[email protected] । Jul 11 2016 1:41PM

पुर्तगाल के हाथों यूरो फुटबाल चैम्पियनशिप फाइनल में फ्रांस की हार के बाद हुई हिंसा के मद्देनजर फ्रेंच पुलिस ने करीब 40 लोगों को गिरफ्तार किया है।

पेरिस। पुर्तगाल के हाथों यूरो फुटबाल चैम्पियनशिप फाइनल में फ्रांस की हार के बाद हुई हिंसा के मद्देनजर फ्रेंच पुलिस ने करीब 40 लोगों को गिरफ्तार किया है। फुटबालप्रेमियों ने एफिल टावर के नीचे बोतलें फेंकनी शुरू कर दी जिसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। करीब 90000 की क्षमता वाले स्टेडियम के खचाखच भरने के बाद इन लोगों को स्टेडियम में प्रवेश नहीं मिला था।

स्टेडियम के बाहर से भी कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने ट्विटर पर संदेश छोड़ने के साथ मेट्रो में भी चेतावनी जारी की थी कि दर्शक जोन भर चुका है और अब किसी को प्रवेश नहीं मिलेगा। इससे पहले मार्शेले में इंग्लैंड और रूस के बीच 11 जून को हुए मैच में भी हिंसा के बाद 35 लोग घायल हो गए थे।

We're now on WhatsApp. Click to join.

Tags

    All the updates here:

    अन्य न्यूज़