विश्व स्कूल शतरंज चैम्पियनशिप में आरूष और निवान ने जीते स्वर्ण और कांस्य पदक

aarush-dolas-and-navan-khandadiya-shines-in-world-schools-chess-championship-2019

यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार इस प्रतियोगिता में पोडियम पर पहुंचने के कारण आरूष और निवान ने कैंडिडेट मास्टर (सीएम) खिताब भी हासिल किया जिसे विश्व शतरंज की संस्था फिडे देती है।

मुंबई। पुणे के दो युवा खिलाड़ियों आरूष डोलास और निवान खंडाडिया ने तुर्की के अंताल्या में हाल में समाप्त हुई विश्व स्कूल शतरंज चैंपियनशिप में क्रमश: स्वर्ण और कांस्य पदक जीते। यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार इस प्रतियोगिता में पोडियम पर पहुंचने के कारण आरूष और निवान ने कैंडिडेट मास्टर (सीएम) खिताब भी हासिल किया जिसे विश्व शतरंज की संस्था फिडे देती है। 

इसे भी पढ़ें: शतरंज के एशियाई खेलों में लौटने की खुशी है: विश्वनाथन आनंद

आरूष ने अंडर-सात वर्ग में नौ दौर में आठ अंक बनाकर स्वर्ण पदक जीता। विश्व रेंटिंग में शामिल सबसे युवा खिलाड़ी निवान 6.5 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहे। 

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़