अदिति अशोक स्पेन में टॉप10 में जगह बनाने की दौड़ में

aditi-ashok-in-race-for-top-10-in-spain
[email protected] । Sep 29 2019 4:26PM

त्वेसा मलिक लगातार दूसरे दौर में एक ओवर 72 के स्कोर से संयुक्त 28वें स्थान पर हैं जबकि दीक्षा डागर तीसरे दौर में 73 के स्कोर से 54 होल के बाद संयुक्त 43वें स्थान पर चल रही हैं।

सिटगेस (स्पेन)। भारत की अदिति अशोक तीसरे दौर के अंतिम छह होल में तीन बोगी के बावजूद यहां एस्ट्रेला डैम मेडिटेरेनियन लेडीज ओपन में शीर्ष 10 में जगह बनाने की दौड़ में बनी हुई हैं। अदिति पार 71 के स्कोर से कुल एक अंडर के स्कोर के साथ संयुक्त सातवें स्थान पर चल रही हैं जबकि एक दौर का खेल बाकी है।

इसे भी पढ़ें: भारतीय गोल्फर अजीतेश संधू का रहा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, गंगजी खिसके

त्वेसा मलिक लगातार दूसरे दौर में एक ओवर 72 के स्कोर से संयुक्त 28वें स्थान पर हैं जबकि दीक्षा डागर तीसरे दौर में 73 के स्कोर से 54 होल के बाद संयुक्त 43वें स्थान पर चल रही हैं। जर्मनी की लारा फुएन्फस्टुएक (67) शीर्ष पर चल रही हैं जबकि उनसे दो शाट पीछे कार्लोटा सिगांदा (65) दूसरे स्थान पर चल रही हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़