Aditi ने बढ़त कायम रखी, Amandeep और अवनी ने कट हासिल किया

Amandeep and Avni
प्रतिरूप फोटो
ANI

भारतीय महिला गोल्फर अदिति अशोक ने यहां मैजिकल कीनिया लेडीज ओपन के दूसरे दौर में शानदार फॉर्म जारी रखते हुए अपनी बढ़त चार से पांच शॉट की कर ली। दो महीने गोल्फ से दूर रही यह स्टार भारतीय गोल्फर इस नये सत्र में खेल रही हैं।

भारतीय महिला गोल्फर अदिति अशोक ने यहां मैजिकल कीनिया लेडीज ओपन के दूसरे दौर में शानदार फॉर्म जारी रखते हुए अपनी बढ़त चार से पांच शॉट की कर ली। दो महीने गोल्फ से दूर रही यह स्टार भारतीय गोल्फर इस नये सत्र में खेल रही हैं। उनके नाम तीन लेडीज यूरोपीय टूर के खिताब हैं। अदिति ने तीन अंडर 70 का कार्ड खेला और पहले दिन उन्होंने छह अंडर 67 का कार्ड खेला था। इससे वह अन्य गोल्फरों पर पांच शॉट की बढ़त बनाये हैं।

वहीं 2022 हीरो महिला इंडियन ओपन की उप विजेता अमनदीप द्राल 74-74 के कार्ड से संयुक्त रूप से 22वें स्थान पर हैं और कट में जगह बनाने में सफल रहीं। भारत की एमेच्योर गोल्फर अवनी प्रशांत ने अपने अंतिम छह होल में तीन बोगी के बावजूद कट में प्रवेश कर लिया। वह निमंत्रण पर खेल रही हैं। वह चार ओवर के कुल स्कोर से संयुक्त 33वें स्थान पर हैं। दीक्षा डागर, वाणी कपूर और सहर अटवाल के कट से चूकने की संभावना है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़