AFC Asian Cup। जापान को हराकर ईराक नॉकआउट चरण में

AFC Asian Cup
प्रतिरूप फोटो
ANI

इस जीत के साथ 2007 का चैम्पियन ईराक ग्रुप डी में शीर्ष पर पहुंच गया। चार बार की विजेता जापान दूसरे स्थान पर है। इंडोनेशिया ने एक अन्य मैच में वियतनाम को 1 . 0 से हराया। अब वियतनाम का सामना ईराक से और जापान का इंडोनेशिया से होगा।

दोहा। ऐमन हुसैन के दो गोलों की मदद से ईराक ने खिताब की प्रबल दावेदार जापान को 2 . 1 से हराकर एशियाई कप फुटबॉल के नॉकआउट चरण में प्रवेश कर लिया। हुसैन के पहले हाफ मेंदोनों गोल किये। यह 1988 के बाद एशियाई कप के ग्रुप चरण में जापान की पहली हार है। जापान के लिये एकमात्र गोल इंजुरी टाइम में वातारू एंडो ने दागा। इस जीत के साथ 2007 का चैम्पियन ईराक ग्रुप डी में शीर्ष पर पहुंच गया। चार बार की विजेता जापान दूसरे स्थान पर है। इंडोनेशिया ने एक अन्य मैच में वियतनाम को 1 . 0 से हराया। अब वियतनाम का सामना ईराक से और जापान का इंडोनेशिया से होगा। ग्रुप सी में ईरान ने हॉंगकॉंग को 1 . 0 से हराया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़