अनिल जोशी द. कोरिया जाने वाली तीरंदाजी टीम के कोच
[email protected] । Jul 19 2016 5:40PM
राष्ट्रीय तीरंदाजी खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक अनिल जोशी को दक्षिण कोरिया के सोल में होने वाली प्रतियोगिता के लिये भारतीय तीरन्दाजी टीम का कोच नियुक्त किया गया है।
बीकानेर। राष्ट्रीय तीरंदाजी खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक अनिल जोशी को दक्षिण कोरिया के सोल में होने वाली प्रतियोगिता के लिये भारतीय तीरन्दाजी टीम का कोच नियुक्त किया गया है। बीकानेर जिला तीरंदाजी संघ की विज्ञप्ति के अनुसार 21 से 27 जुलाई 2016 तक होने वाली चौथी सोल अन्तर्राष्ट्रीय तीरन्दाजी में जाने वाली भारतीय टीम (पुरूष/महिला) के कोच की भूमिका अनिल जोशी निभाएंगे।
भारतीय तीरन्दाजी टीम 20 जुलाई को दिल्ली से रवाना होगी। जोशी राष्ट्रीय स्तर के रेफरी भी रहे हैं। वह कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में राजस्थान टीम के साथ काम कर चुके है। उन्होंने राजस्थान की पहली तीरंदाजी अकादमी से कई तीरंदाज तैयार किये हैं।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:
अन्य न्यूज़