ओलंपिक में दूसरी बार भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे अनिर्बान लाहिड़ी, किरन रिजिजू ने दी बधाई

anirban lahiri

टोक्यो ओलंपिक के लिए मंगलवार को गोल्फरों के लिए पुरुषों की सूची जारी कर दी गई है। जिसमें मशहूर गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी को ओलंपिक के लिए चुना गया है।

टोक्यो ओलंपिक के लिए मंगलवार को गोल्फरों के लिए पुरुषों की सूची जारी कर दी गई है। जिसमें मशहूर गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी को ओलंपिक के लिए चुना गया है। आपको बता दें कि अनिर्बान ने खेलों के इस महाकुंभ के लिए भारतीयों में सर्वश्रेष्ठ स्थान हासिल कर लगातार दूसरी बार अपनी जगह पक्की कर ली है। 

इसे भी पढ़ें: भारत ने टोक्यो ओलंपिक के लिए चुनी महिला हॉकी टीम, रानी रामपाल को मिली कप्तानी

अनिर्बान ने 60वें स्थान पर रहकर ओलंपिक में अपनी जगह बनाई है। खेलों की रैकिंग में ये आखिरी स्खान था। भारत एक स्थान का हकदार था और अनिर्बान ने ताजा विश्व गोल्फ रैंकिंग में 340वें स्थान पर रहते हुए भारतीयों में शीर्ष पर थे।

दूसरी बार करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

अनिर्बान ने खुद इस बात की जानकारी ट्वीट कर दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा अभी कुछ समय पहले ही बहुत ही अच्छी खबर मिली। टोक्यो ओलंपिक में जगह मिल गई है। विश्वास नहीं हो रहा है कि एक बार फिर से तिरंगे का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा।

वहीं केंद्रीय खेल मंत्री किरन रिजिजू ने भी अनिर्बान को ओलंपिक में जगह बनाने पर बधाई दी है। उन्होंने लिखा टोक्यो ओलंपिक के लिए अनिर्बान को पहले भारतीय के रुप में चुने जाने पर मैं बधाई देता हूं। भारतीय खेल प्राधिकरण ने अनिर्बान को टोक्यो ओलंपिक के लिए चुने जाने पर बधाई दी है। 

इसे भी पढ़ें: वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने टोक्यो ओलंपिक के लिए किया क्वालीफाई 

महिलाओं के वर्ग में अदिति अशोक ने बनाई जगह

वहीं महिलाओं के वर्ग में अदिति अशोक ने अपनी जगह बनाई है। उनके क्वालिफिकेशन की पुष्टि 29 जून को महिलाओं की ओलंपिक रैंकिंग जारी होने के बाद होगी। बता दें कि अदिति ने रियो ओलिंपिक में भी हिस्सा लिया था। वह भारत की शीर्ष महिला गोल्फरों में गिनी जाती हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़