भारतीय तीरंदाजों ने विश्व कप के तीसरे चरण में जीता कांस्य पदक

archery-world-cup-indian-mens-compound-team-wins-bronze
[email protected] । May 25 2019 4:28PM

महिला टीम भी कांस्य पदक की दौड़ में थी लेकिन ज्योति सुरेखा वेनाम, मुस्कान किरार और स्वाती दुधवाल ग्रेट ब्रिटेन की लैला एनिसन, इला गिब्सन और लुसी मेसन से दो अंक से 226-228 हार गयी।

अंताल्या। रजत चौहान, अभिषेक वर्मा और अमन सैनी की पुरूष कम्पाउंड टीम ने शनिवार को यहां तीरंदाजी विश्व कप के तीसरे चरण में भारत को एकमात्र कांस्य पदक दिलाया। इस तिकड़ी ने बेहतर प्रदर्शन दिखाते हुए ऊंची वरीय एंटन बुलाएव, एलक्सजैंडर दाम्बाएव और पावेल क्रिलोव की रूसी टीम को कांस्य पदक के प्ले आफ में 235-230 से पराजित किया। महिला टीम भी कांस्य पदक की दौड़ में थी लेकिन ज्योति सुरेखा वेनाम, मुस्कान किरार और स्वाती दुधवाल ग्रेट ब्रिटेन की लैला एनिसन, इला गिब्सन और लुसी मेसन से दो अंक से 226-228 हार गयी। 

इसे भी पढ़ें: विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के खराब रिकार्ड से चिंतित नहीं हैं डु प्लेसिस

भारतीय तीरंदाज रिकर्व वर्ग में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी और पदक हासिल नहीं कर पायी। नीदरलैंड में होने वाली विश्व चैम्पियनशिप ओलंपिक क्वालीफाइंग स्पर्धा है जिससे पहले विश्व कप का तीसरा चरण अंतिम प्रतियोगिता थी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़