सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट बनाने से पहले BCCI ने धोनी को दी थी जानकारी: सूत्र

before-making-the-central-contract-list-bcci-gave-information-to-dhoni-said-sources
[email protected] । Jan 16 2020 6:01PM

बीसीसीआई के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि केंद्रीय अनुबंध सूची से महेंद्र सिंह धोनी को बाहर करना तय था और उन्हें इसकी जानकारी दे दी गई थी। अधिकारी ने कहा ,‘‘मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि बीसीसीआई के शीर्ष पदाधिकारियों में से एक ने धोनी से बात करके उन्हें केंद्रीय अनुबंधों के बारे में बताया था।

नयी दिल्ली। बीसीसीआई के एक शीर्ष अधिकारी ने गुरूवार को कहा कि केंद्रीय अनुबंध सूची से महेंद्र सिंह धोनी को बाहर करना तय था और उन्हें राष्ट्रीय चयन समिति ने सूची को अंतिम रूप देने से पहले इसकी जानकारी दे दी थी। पूर्व कप्तान अगर इस साल टी20 टीम में शामिल होते हैं तो उन्हें सूची में फिर जगह मिल सकती है हालांकि इसकी संभावना कम है। दो बार के विश्व कप विजेता 38 वर्षीय पूर्व कप्तान का सूची से बाहर होना चौकाने वाला नहीं है क्योंकि उन्हें करीब छह महीने से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है।

इसे भी पढ़ें: BCCI के केंद्रीय अनुबंध से बाहर हुए धोनी, जल्द ले सकते हैं बड़ा फैसला

अधिकारी ने कहा ,‘‘मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि बीसीसीआई के शीर्ष पदाधिकारियों में से एक ने धोनी से बात करके उन्हें केंद्रीय अनुबंधों के बारे में बताया था। उन्हें साफ तौर पर बताया गया कि चूंकि उन्होंने सितंबर 2019 से अब तक कोई मैच नहीं खेला है तो उन्हें सूची में नहीं रखा जा सकता। यह प़ूछने पर कि बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली, सचिव जय शाह और सीईओ राहुल जोहरी में से किसने धोनी से बात की, अधिकारी ने बताने से इनकार कर दिया। 

इसे भी पढ़ें: जानिए रीति स्पोर्ट्स कंपनी ने धोनी को क्यों किया 37 करोड़ का भुगतान

उन्होंने कहा ,‘‘किसने बात की, इसमें पड़ने की जरूरत नहीं है। बात यह है कि उनके कद के खिलाड़ी को बताया जाना जरूरी है कि फिलहाल वह केंद्रीय अनुबंध से बाहर हैं और यह उचित तरीके से किया गया।’’ अधिकारी ने कहा कि धोनी आस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप की टीम में जगह बनाते हैं तो उन्हें ‘प्रो राटा’ आधार पर अनुबंध दिया जा सकता है। मौजूदा नियम के तहत उसी खिलाड़ी को केंद्रीय अनुबंध दिया जा सकता है जिसने कम से कम तीन टेस्ट या आठ वनडे खेले हों। वह इतने टी20 मैच खेलते हैं तो भी सूची में शामिल हो सकते हैं। यह पूछने पर कि क्या इसके बाद अब धोनी वनडे क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं ,उन्होंने कहा ,‘‘इस बारे में तो महेंद्र सिंह धोनी खुद ही बता सकते हैं।’’

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़