UEFA चैपियंस लीग में CSKA मॉस्को ने रियाल मैड्रिड को 3-0 से रौंदा
रियाल मैड्रिड ने ग्रुप में शीर्ष स्थान पक्का होने के कारण अपने नियमित खिलाड़ियों को विश्राम दिया और मास्को ने इसका फायदा उठाकर जीत दर्ज की।
मैड्रिड। सीएसकेए मास्को ने रियाल मैड्रिड को उसकी घरेलू मैदान पर सबसे करारी शिकस्त दी लेकिन इसके बावजूद वह चैंपियन्स लीग फुटबाल टूर्नामेंट के लिये क्वालीफाई नहीं कर पाया। सीएसकेए ने बुधवार को मैड्रिड को 3-0 से हराया जो कि उसनकी मौजूदा चैंपियन्स लीग चैंपियन पर लगातार दूसरी जीत है लेकिन इसके बावजूद वह अपने ग्रुप में अंतिम स्थान रहा और यूरोपा लीग में जगह नहीं बना पाया। रूसी टीम ग्रुप जी में सात अंक के साथ आखिरी स्थान पर रहकर बाहर हो गया जबकि रियाल मैड्रिड ने ग्रुप में पहला स्थान हासिल किया।
▶2⃣ | 0-2 | ¡Comienza la segunda parte! ¡VAMOS REAL! 👊
— Real Madrid C.F.⚽ (@realmadrid) December 12, 2018
📱 https://t.co/w82EoEpWRh
💻 https://t.co/JyUsQvyiIB#RMUCL | #HalaMadrid pic.twitter.com/7dOOmdzgNY
इसे भी पढ़ें: लुका मोड्रिक को झूठी गवाही के मामले में क्रोएशिया की अदालत ने बरी किया
FP: @realmadrid 0-3 @pfc_cska
— Real Madrid C.F.⚽ (@realmadrid) December 12, 2018
⚽ Chalov 37', Schennikov 43', Sigurdsson 73'#RMUCL pic.twitter.com/vkn7goUQXu
सीएसकेए ने अपने इस अभियान के दौरान केवल रियाल मैड्रिड को हराया। उसने अक्टूबर में अपने घरेलू मैदान पर भी इस चोटी की टीम को 1-0 से हराया था लेकिन वह ग्रुप की दो अन्य टीमों रोमा और विक्टोरिया प्लेजन से पार पाने में नाकाम रही थी। रियाल मैड्रिड ने ग्रुप में शीर्ष स्थान पक्का होने के कारण अपने नियमित खिलाड़ियों को विश्राम दिया और मास्को ने इसका फायदा उठाकर जीत दर्ज की। उसकी तरफ से फेडोर चालोव, जियोर्गी शेखिनोव और अर्नोर सिगर्डसन ने गोल किये।
अन्य न्यूज़