धोनी ने टीम इंडिया को दी दावत, बेटी जीवा के साथ खिलाड़ियों ने खूब की मस्ती

dhoni-has-given-a-party-players-paly-with-daughter-jeeva

हालांकि, अभी तक भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी ओपनर रोहित शर्मा और शिखर धवन का बल्ला नहीं चला है। अब देखना यह बाकी है कि रांची में होने वाले तीसरे एकदिवसीय मुकाबले में दोनों ओपनर क्या करते हैं।

रांची। टीम इंडिया ने नागपुर में ऑस्ट्रेलिया को रौंदने के बाद जश्न मनाया। इस जश्न की तस्वीरें महेंद्र सिंह धोनी के फॉर्म हाऊस से सामने आईं। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुक्रवार को भारत अपना तीसरा एकदिवसीय मुकाबला खेलने वाला है। हालांकि, उससे पहले धोनी ने अपने रांची में स्थित अपने फॉर्म हाउस में भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री समेत सभी खिलाड़ियों को दावत दी। मिली जानकारी के मुताबिक धोनी का फॉर्म हाऊस रांची शहर से करीब 15 किमी की दूरी पर स्थित है। 

इस दौरान टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी बस से धोनी के फॉर्म हाउस पर पहुंचे और देर रात तक महफिल जमाई। धोनी ने टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियो के लिए डिनर पार्टी रखी थी जिसमें कप्तान विराट कोहली समेत सारे खिलाड़ी ने जमकर आनंद उठाया। इस पार्टी में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम भी किए गए थे ताकी कोई बाहर का व्यक्ति खलल न पैदा करें। 

बता दें कि विश्व कप से पहले महेंद्र सिंह धोनी ने रांची में टीम इंडिया को आखिरी पार्टी दी। कहा तो यहां तक जा रहा है कि बतौर टीम इंडिया के खिलाड़ी के तौर पर धोनी आखिरी पार्टी दी। क्रिकेट एक्सपर्ट्स की मानें तो विश्व कप के बाद धोनी एकदिवसीय क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं। हालांकि अभी तक धोनी ने इसके कोई भी संकेत नहीं दिए हैं। महेंद्र सिंह धोनी द्वारा दी गई डिनर पार्टी में बेटी जीवा और पत्नी साक्षी भी मौजूद रहीं।

उल्लेखनीय है कि भारत इन दिनों ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृखंला खेल रहा है। इस सीरीज में अब तक टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया रौंद दिया है। हालांकि, अभी तक भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी ओपनर रोहित शर्मा और शिखर धवन का बल्ला नहीं चला है। अब देखना यह बाकी है कि रांची में होने वाले तीसरे एकदिवसीय मुकाबले में दोनों ओपनर क्या करते हैं। 

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़