दिव्या देशमुख महिला ग्रैंडमास्टर बनी

Chess
प्रतिरूप फोटो

दिव्या देशमुख ने नौ राउंड में पांच अंक बनाये और 2452 रेटिंग अंक हासिल किये।अब वह अंतरराष्ट्रीय मास्टर बनने से एक नॉर्म दूर है।

चेन्नई| पंद्रह वर्ष की दिव्या देशमुख बुडापेस्ट में फर्स्ट सेटरडे ग्रैंडमास्टर शतरंज टूर्नामेंट के दौरान भारत की नयी महिला ग्रैंडमास्टर बन गई।

महाराष्ट्र की इस खिलाड़ी ने ट्वीट किया ,‘‘ दूसरा अंतरराष्ट्रीय मास्टर नॉर्म और आखिरी महिला ग्रैंडमास्टर नॉर्म पूरा कर लिया। आगामी टूर्नामेंटों में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।’’ उन्होंने नौ राउंड में पांच अंक बनाये और 2452 रेटिंग अंक हासिल किये।अब वह अंतरराष्ट्रीय मास्टर बनने से एक नॉर्म दूर है।

इसे भी पढ़ें: त्रिपाठी के छक्के से दिल्ली को हराकर केकेआर आईपीएल फाइनल में

 

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़