अगले महीने होगा राष्ट्रमंडल खेल 2022 के बहिष्कार का फैसला, IOA रखेगा अपनी राय

executive-committee-to-meet-next-month-to-decide-india-s-participation-in-commonwealth-games
[email protected] । Aug 4 2019 2:45PM

भारतीय ओलंपिक संघ की कार्यकारी परिषद अगले महीने होने वाली बैठक में राष्ट्रमंडल खेल 2022 के बहिष्कार को लेकर फैसला लेगी। आईओए महासचिव राजीव मेहता ने शनिवार को यह जानकारी दी। आईओए ने निशानेबाजी को हटाये जाने के विरोध स्वरूप बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 2022 के बहिष्कार का प्रस्ताव रखा है।

नयी दिल्ली। भारतीय ओलंपिक संघ की कार्यकारी परिषद अगले महीने होने वाली बैठक में राष्ट्रमंडल खेल 2022 के बहिष्कार को लेकर फैसला लेगी। आईओए महासचिव राजीव मेहता ने शनिवार को यह जानकारी दी। आईओए ने निशानेबाजी को हटाये जाने के विरोध स्वरूप बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 2022 के बहिष्कार का प्रस्ताव रखा है।

इसे भी पढ़ें: गौरव सोलंकी और विजेता गोविंद सेमीफाइनल पहुंचे, दो और पदक पक्के

मेहता ने प्रेस ट्रस्ट से कहा कि कई खिलाड़ियों और कुछ राष्ट्रीय खेल महासंघों ने राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लेने के उनके अधिकार की बात कही है। इन सभी पर गौर करते हुए हमारी कार्यकारी परिषद की बैठक अगले महीने होगी और इस पर फैसला लिया जायेगा। उन्होंने इन आरोपों का खंडन किया कि आईओए ने 2015 में हुई आमसभा में अनिवार्य खेलों के संबंध में राष्ट्रमंडल खेल महासंघ के संविधान में संशोधन में निशानेबाजी का मसला नहीं उठाया। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़