FIFA women''s world cup: अमेरिका ने थाईलैंड को 13-0 से दी करारी शिकस्त

fifa-women-s-world-cup-america-defeated-thailand-13-0

यह टूर्नामेंट के इतिहास में अब तक की सर्वश्रेष्ठ जीत भी है। अमेरिका ने जर्मनी की 2007 में अर्जेंटीना पर 11-0 से जीत का रिकार्ड तोड़ा। इससे पहले अमेरिका का खुद का रिकार्ड 7-0 था।

रीम्स। मौजूदा चैंपियन अमेरिका ने मंगलवार को यहां अपने दमदार खेल का निर्मम प्रदर्शन करते हुए थाईलैंड को 13-0 से शिकस्त दी और इस तरह से फीफा महिला विश्व कप फुटबॉल टूर्नामेंट में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। तीन बार के विश्व चैंपियन अमेरिका ने रीम्स में खेले गये मैच के दूसरे हाफ में ही दस गोल किये। यह टूर्नामेंट के इतिहास में अब तक की सर्वश्रेष्ठ जीत भी है। अमेरिका ने जर्मनी की 2007 में अर्जेंटीना पर 11-0 से जीत का रिकार्ड तोड़ा। इससे पहले अमेरिका का खुद का रिकार्ड 7-0 था। 

इसे भी पढ़ें: FIFA महिला विश्व कप: इंग्लैंड ने ग्रुप डी में स्कॉटलैंड को 2-1 से हराया

ग्रुप एफ के इस मैच में अमेरिका की तरफ से अलेक्सी मोर्गन ने पांच, रोज लावेली और सामंता मेविस ने दो . दो तथा लिंडसे होरान, मेगान रैपिनो, मालोरी पुग और कार्ली लॉयड ने एक एक गोल दागा। मोर्गन अब तक अपने देश की तरफ से 106 गोल कर चुकी हैं। उधर रेने में ग्रुप एफ के ही एक अन्य मैच में स्वीडन ने चिली को 2-0 से हराकर अपने अभियान की शुरुआत की। यूरोपीय चैंपियन नीदरलैंड ने ग्रुप ई में न्यूजीलैंड को 1-0 से हराया। 

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़