गोवा ने संतोष ट्रॉफी में दिल्ली को 4-2 से हराया
यहां के गुरू नानक स्टेडियम में खेले गये ग्रुप के एक अन्य मुकाबले में सेना ने ओडिशा को 2-0 से हराया। दिल्ली के खिलाफ गोवा ने 31वें मिनट में चैतन्य कोमारपंत के गोल से खाता खोला। ग्लान मार्टिन (54वां) और लालवम्पुइया (68वां) के गोलों से टीम ने 3-0 की बढ़त ले ली।
लुधियाना। गोवा ने 73वें राष्ट्रीय फुटबॉल चैम्पियनशिप के लिए खेली जा रही संतोष ट्रॉफी के ग्रुप ए के मैच में शुक्रवार को यहां दिल्ली को 4-2 से हराया। यहां के गुरू नानक स्टेडियम में खेले गये ग्रुप के एक अन्य मुकाबले में सेना ने ओडिशा को 2-0 से हराया। दिल्ली के खिलाफ गोवा ने 31वें मिनट में चैतन्य कोमारपंत के गोल से खाता खोला। ग्लान मार्टिन (54वां) और लालवम्पुइया (68वां) के गोलों से टीम ने 3-0 की बढ़त ले ली।
A brilliant game by our Dev Team player Lalawmpuia gives Goa a comfortable victory against Delhi!
— FC Goa (@FCGoaOfficial) April 12, 2019
⚽ 1 Goal
🙌🙌 2 Assists#HeroSantoshTrophy #ForcaGoa #NowWeRise pic.twitter.com/aXoLutHEoi
इसे भी पढ़ें: चेन्नईयिन FC ने एटीके को हराकर सुपर कप के फाइनल में जगह बनाई
दिल्ली ने हालांकि 78वें और 87वें मिनट में गोल कर स्कोर को 2-3 किया। दोनों गोल पेनल्टी पर आयुष अधिकारी ने किये।स्टेंडली तेओटोनियो फर्नांडेस की 90वें मिनट में किये गोल से गोवा ने 4-2 की बढ़त कर ली जो निर्णायक साबित हुई।
अन्य न्यूज़